इंस्टाग्राम पर यूक्रेन के अजोव बटालियन के लिए दान मांगने वाला पोस्ट किया शेयर, जिस पर महिला कार्यकर्ता को 22 साल की सजा

रूस 
रूस में एक महिला कार्यकर्ता को मॉस्को की सैन्य अदालत ने 22 साल की सजा सुनाई है। इनका नाम नादेज्दा रॉसिंस्काया है, जिन्हें नादिन गीजलर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने 'आर्मी ऑफ ब्यूटीज' नामक समूह चलाया, जिसने 2022-23 में रूसी नियंत्रण वाले यूक्रेन के हिस्सों में लगभग 25,000 लोगों की मदद की थी। रॉसिंस्काया को फरवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर देशद्रोह व आतंकवादी गतिविधियों में सहायता का आरोप लगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यूक्रेन के अजोव बटालियन के लिए दान मांगने वाला एक पोस्ट शेयर किया था। इसे लेकर भी वह प्रशासन की निगरानी में आ गईं।

रॉसिंस्काया ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनके वकील ने कहा कि वह उस पोस्ट की लेखक नहीं थीं। स्वतंत्र रूसी मीडिया आउटलेट मीडियाज़ोना के अनुसार, अभियोजकों ने उनके लिए 27 साल की सजा की मांग की थी। इस पर रॉसिंस्काया ने अदालत से 27 साल और एक दिन की सजा देने की मांग की। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी सजा दार्या ट्रेपोवा से अधिक हो, जिन्हें 2023 में एक युद्ध समर्थक ब्लॉगर की हत्या के लिए बम देने के मामले में सजा दी गई थी। ट्रेपोवा की सजा रूस में किसी महिला को दी गई सबसे लंबी सजा थी।

रूस में आतंकवाद और जासूसी के मुकदमों में तेजी
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से रूस में आतंकवाद, जासूसी और विदेशी राज्य के साथ सहयोग के लिए मुकदमों में तेजी आई है। रूसी वकीलों के संगठन पर्वी ओटडेल के अनुसार, 2024 में 359 लोगों को ऐसे अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया। रॉसिंस्काया का मामला रूस में मानवीय कार्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बढ़ते दबाव को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगों ने आवाज उठाई है और रूसी सरकारी की ओर से महिला कार्यकर्ता के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की है।

 

  • admin

    Related Posts

    LPG के लिए बड़ी खबर, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरेंगे भारतीय झंडे वाले दो गैस टैंकर

     नई दिल्ली दुनिया में जितना भी तेल और गैस समुद्र के रास्ते जाता है, उसका करीब 20 फीसदी सिर्फ एक रास्ते से गुजरता है होर्मुज की खाड़ी. यह एक बहुत…

    लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन ट्रेडिंग 6 साल बाद फिर से शुरू, गलवान झड़प के कारण हुआ था बंद

    पिथौरागढ़  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?