भारतीय वायुसेना के दिग्गजों ने चिंता जताई कि चीन पाक को 40 शेनयांग जे-35 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान देगा

नई दिल्ली 
भारतीय वायुसेना (IAF) के दिग्गजों ने इस बात पर चिंता जताई है कि चीन पाकिस्तान को 40 शेनयांग जे-35 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान (फाइटर जेट्स) देगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि वह 40 जे-35 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, केजे-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और एचक्यू-19 बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदेगी।

पाकिस्तान को J-35 की बिक्री चीन द्वारा पांचवीं पीढ़ी के जेट का पहला निर्यात होगा। इस फाइटर जेट्स में मॉडर्न स्टील्थ क्षमताएं हैं। फाइटर जेट को शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ने बनाया है और इसे 2024 के झुहाई एयरशो में सार्वजनिक रूप से पहली बार दिखाया गया था। भारतीय वायुसेना के पूर्व फाइटर पायलट और रक्षा विश्लेषक ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) अजय अहलावत ने कहा है कि यह चिंताजनक खबर है।

उन्होंने बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान को चीन द्वारा फाइटर जेट मिलना हैरान करने वाली बात नहीं है। छह महीने से अधिक समय से पाकिस्तान के फाइटर जेट्स के पायलट चीन में हैं और ट्रेनिंग ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान को जो जेट चीन से मिलने वाला है, वह एफसी-31 है और यह जे-35 का कमजोर वर्जन है। हालांकि, कोई भी देश दूसरे देश को फाइटर जेट का फुल वर्जन नहीं देता है।''
'यह चिंताजनक खबर है'

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को जे-35 मिलने से भारत में चिंताएं बढ़ने वाली हैं। ग्रुप कैप्टन अहलावत ने कहा, "यह चिंताजनक खबर है। आजादी के बाद से ही भारत ने खरीद क्षेत्र में कम से कम पाकिस्तान से बढ़त बनाए रखने के लिए काफी मुश्किल लड़ाई लड़ी है और पाकिस्तानी रंग में जे-35 का कोई भी संस्करण हमारे लिए चिंताएं पैदा करने वाला ही है। यह चिंताजनक है।"

admin

Related Posts

अमेरिका को निशाना बनाने के लिए ईरान ने लिया नया रुख, दिया अल्टीमेटम

तेहरान  अमेरिका ने जंग में भले ही थमने का ऐलान कर दिया है लेकिन बावजूद इसके ईरान ने जंग में रुकने का अपनी ओर से कोई संकेत नहीं दिया है.…

होर्मुज में संकट, जयशंकर ने फेंका सटीक पासा, चीन बना मुख्य विलेन, पावरफुल देशों के माथे पर पसीना

नई दिल्ली  ईरान में चल रहे युद्ध ने तमाम मिथकों को तोड़ने के साथ ही UN की कमजोरियों को एक बार फिर से उजागर कर दिया है. संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश