मध्यप्रदेश के अनछुए डेस्टिनेशन्स को देश–दुनिया के सामने लाएं इन्फ्लुएंसर्स : प्रमुख सचिव शुक्ला

भोपाल
मध्य प्रदेश के अनछुए और दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने और प्रदेश के पर्यटन को डिजिटल माध्यम से देश–दुनिया से अवगत कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 'एमपीटी इन्फ्लुएंसर मीट' का आयोजन किया। इस मीट में प्रदेश के साथ–साथ अन्य राज्यों के 70 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। जिसमें पैनल डिस्कशन के साथ–साथ इन्फ्लुएंसर्स फन गेम्स, फन क्विज, वीआर एक्सपीरियंस और “कैप्शन दिस” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।  

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के साथ–साथ अन्य स्थानों के कॉन्टेंट क्रिएटर्स भी यहां की खूबसूरती को लेकर बहुत अच्छा कॉटेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए “सेफ टूरिज्म फॉर वुमन” परियोजना के अंतर्गत विभाग ने 40 हजार युवतियों और महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी है। साथ ही 10 हजार युवतियों और महिलाओं को सोविनियर बनाने की ट्रेनिंग दी है, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से आह्वान भी किया कि मध्य प्रदेश की ऐसे डेस्टिनेशन्स को भी वे देश–दुनिया के सामने लाएं जो अनछुए हैं और वहां जाने के लिए पर्यटक  उत्साहित हों। 

प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि मध्य प्रदेश की परंपरा के अनुसार हम पर्यटकों का यहां स्वागत करते हैं। सभी पर्यटन स्थलों पर एमपीएसटीडीसी द्वारा होटल्स और रिसॉर्ट पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार के लिए तैयार हैं। हम हर पर्यटक को सुखद और अविस्मरणीय अनुभव कराना हमारा उद्देश्य है। उज्जैन में हमने समृद्ध विरासत को संजोते हुए नवनिर्मित होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज को शुरू किया है, जो आपको आध्यात्मिक अनुभव की अनूठी यात्रा के साथ आधुनिकता से भी अवगत कराएगा। 

अपर प्रबंध निदेशक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में यूनेस्को की स्थायी सूची में शामिल 3 धरोहरों में खजुराहो, भीमबेटका और सांची के स्तूप हैं। 15 धरोहरें अस्थायी सूची में शामिल हैं। दो ज्योतिर्लिंग और दो शक्तिपीठ हैं। 241 होम स्टे हैं, जहां आप ग्रामीण परिवेश की दिनचर्या और व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। फिल्म फ्रेंडली इस प्रदेश में 400 से अधिक फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी शो की शूटिंग हो चुकी हैं। यहां विश्व प्रसिद्ध महोत्सव और साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सुश्री मुखर्जी ने इन्फ्लुएंसर्स से आह्वान किया कि वे मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अच्छे कॉन्टेंट तैयार कर देश–दुनिया के सामने लाएं मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड उनके सहयोग के लिए तत्पर है। 

पैनल डिस्कशन में इन्फ्लुएंसर्स ने रखे विचार 
पैनल डिस्कशन में नई दिल्ली से प्रसिद्ध यू–ट्यूब ब्लॉग श्री हरीश बाली, इन्फ्लुएंसर श्री रौनक आनंद और महाराष्ट्र से सुश्री रुचिका आसतकर ने भी विचार रखे। श्री बाली ने कहा कि मध्य प्रदेश में विविधताएं हैं, यहां घूमना अपने आप में सुकून देता है। उन्होंने एमपीटी के होटल्स और रिसॉर्ट में पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। श्री रौनक आनंद ने कहा कि मध्य प्रदेश में इतने डेस्टिनेशन्स हैं कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स  के लिए कॉन्टेंट कभी कम नहीं पड़ सकता। इसी तरह सुश्री असतकर ने कहा कि मध्य प्रदेश में सोलो ट्रैवल करने वाली युवतियों और महिलाओं के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि इसके दो कारण है पहला कि मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल उनके लिए सुरक्षित हैं और दूसरा यहां के लिए लोगों में आत्मीयता है। पैनल डिस्कशन में मॉडरेडर की भूमिका मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख श्रीमती नीलम राठौर ने निभाई। 

फन गेम और  फन क्विज का लिया आनंद 
एमपीटी इन्फ्लुएंसर मीट के दौरान “कैप्शन दिस” रोचक गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें इन्फ्लुएंसर्स ने टीम के रूप में सहभागिता कर क्रिएटिव फोटो कैप्शन दिए। विजेताओं को पुरस्कृत किए गए। इसी तरह मध्य प्रदेश से संबंधित सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए। इन्फ्लुएंसर्स को वीआर एक्सपीरियंस के माध्यम से मध्य प्रदेश का वर्चुअल टूर कराया गया। सभी इन्फ्लुएंसर्स को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामा, अनुपूरक बजट और इंदौर घटनाओं पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन के हंगामेदार होने के आसार है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इससे पहले…

    बजट की तैयारी के बीच वित्तीय दबाव: 5,600 करोड़ और उधार लेने का निर्णय, कुल कर्ज हुआ 72,900 करोड़

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष में कर्ज का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को विधानसभा में तीसरा अनुपूरक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन