उपचुनाव में नहीं बुलाए जाने के थरूर के दावे को कांग्रेस की केरल यूनिट के चीफ ने ही खारिज करते हुए दिया झटका

तिरुवनंतपुरम
सांसद शशि थरूर और कांग्रेस नेताओं में मतभेद बढ़ता जा रहा है। थरूर के दावे को शुक्रवार को कांग्रेस की केरल यूनिट के चीफ ने ही खारिज करते हुए झटका दे दिया। उन्होंने बताया कि थरूर का नाम नीलांबुर उपचुनाव में पार्टी के स्टार कैंपनर्स की लिस्ट में शामिल था। थरूर ने गुरुवार को कहा था कि उन्हें उपचुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए बुलाया नहीं गया था और वे उस जगह नहीं जाते, जहां उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता। थरूर ने कांग्रेस नेतृत्व में कुछ लोगों के साथ मतभेद होने की भी बात स्वीकारी थी।

मीडिया के अनुसार, केरल कांग्रेस प्रमुख सनी जोसेफ ने कहा कि शशि थरूर का नाम नीलांबुर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में था। जोसेफ तिरुवनंतपुरम के सांसद के इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उन्हें उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। सनी जोसेफ ने कहा, "हमने आधिकारिक तौर पर सूची प्रकाशित की थी और इसे चुनाव आयोग को सौंप दिया था। इसमें शशि थरूर का नाम भी शामिल था। वह ज्यादातर समय विदेश में रहे और फिर दिल्ली में। मुझे नहीं पता कि वह केरल आए भी या नहीं।" उन्होंने कहा, "इस बारे में मुझे और कुछ नहीं कहना है।" उन्होंने आगे कहा कि एके एंटनी को छोड़कर सभी अन्य नेता चुनाव में आए और सहयोग किया। उन्होंने रमेश चेन्निथला और कोडिकुन्निल सुरेश जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया, जो अपने उम्मीदवार आर्यदान शौकत के लिए उपचुनाव अभियान में शामिल हुए थे।

इससे पहले, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शशि थरूर ने गुरुवार को कहा था कि पार्टी नेतृत्व में कुछ नेताओं से उनके मतभेद हैं, लेकिन नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर वह इस बारे में बात नहीं करेंगे। थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस, उसके मूल्य और उसके कार्यकर्ता उन्हें बहुत प्रिय हैं। मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद, नरेन्द्र मोदी सरकार के रुख का समर्थन करने के कारण थरूर कुछ पार्टी सहयोगियों के निशाने पर रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने 16 वर्ष तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकटता से काम किया है और वह उन्हें अपना करीबी मित्र एवं भाई मानते हैं। थरूर ने कहा, ''हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व में कुछ लोगों से मेरी राय अलग है। आप जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं, क्योंकि उनमें से कुछ मुद्दे सार्वजनिक हैं और आपने (मीडिया ने) इस बारे में खबरें दी हैं।''

 

  • admin

    Related Posts

    Digvijaya Singh ने खुद को बताया घोर सनातनी, बोले- एकादशी उपवास से लेकर नर्मदा परिक्रमा तक निभाई परंपरा

    इंदौर  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  इंदौर में थे, वे जब रेसीडेंसी कोठी में विधायक उषा ठाकुर से मिले तो दोनों में मीठी नोक झोंक हुई। ठाकुर ने भोजशाला के फैसले…

    वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी को राहत, कोर्ट ने अगली सुनवाई 4 जुलाई तय की

    नई दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ दायर रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 1 views
    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक