यूपीपीएससी भर्ती घोटाला मामला: जांच में सीबीआई को नहीं मिले दस्तावेज, जांच हो सकती है बंद

लखनऊ
यूपीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच बंद हो सकती है। इस संबंध में सीबीआई के निदेशक ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जांच में असहयोग की बात कही है। उप्र लोक सेवा आयोग में हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच बंद हो सकती है। सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा-2010 की सीबीआई जांच को पूरा करने के लिए बीते चार वर्षों से प्रदेश सरकार से तीन कर्मियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति और आयोग से अभिलेख मांगे जा रहे हैं। अभी तक दोनों ही प्रकरणों में कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिसकी वजह से सीबीआई को जांच बंद करनी पड़ सकती है।

सीबीआई निदेशक द्वारा बीती 26 मई को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जांच के दौरान आयोग के तीन कर्मचारियों सिस्टम एनालिस्ट गिरीश गोयल, सेक्शन अफसर विनोद कुमार सिंह और समीक्षा अधिकारी लाल बहादुर पटेल के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति देने का अनुरोध भी किया जा चुका है, जो अभी नहीं मिली है। एक माह के भीतर अभिलेख और अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलती है तो इस असहयोग रवैये की वजह से जांच हमेशा के लिए बंद करनी पड़ेगी।

सीबीआई के पत्र में पीसीएस 2015 भर्ती की जांच से संबंधित अभिलेख आयोग द्वारा उपलब्ध नहीं कराने का जिक्र किया गया है। सीबीआई द्वारा इस बाबत आयोग को तकरीबन 15 बार पत्र लिखा जा चुका है। इसके बावजूद आयोग ने अभिलेख नहीं दिए हैं। निदेशक ने लिखा है कि इन परिस्थितियों में जांच को पूरा कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है। इन प्रकरणों की जांच राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई कर रही है, जिसमें आयोग का रवैया लगातार असहयोग वाला रहा है।

admin

Related Posts

नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?