शाहरुख खान की ‘किंग’ में हिंदी गाना गाएंगे Ed Sheeran

लॉस एंजिल्स

उर्फ एड शीरन वो इंग्लिश सिंगर-सॉन्ग राइटर हैं। वो अपने नए गाने 'सफायर' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और शाहरुख खान स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं। एड शीरन ने इस म्यूजिक वीडियो को इस साल की शुरुआत में भारत में अपने 'मैथमेटिक टूर' के दौरान शूट किया था। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने इंडिया में इस गाने की शूटिंग में तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बिताया था, जोकि अब तक का उनका सबसे लंबा समय है।

इस गाने के चर्चा में आने के कुछ दिनों बाद Ed Sheeran ने पुष्टि की है कि वो बॉलीवुड में अपना सिंगिंग करियर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वो शाहरुख खान की एक फिल्म के लिए एक हिंदी गाने को अपनी आवाज देंगे।

फैन क्लब ने शेयर किया था वीडियो
एड शीरन ने BTS वीडियो शेयर किया। इसमें वो पंजाबी भाषा में गा रहे हैं और सिंगर अरिजीत के साथ स्कूटर की सवारी का लुत्फ ले रहे हैं। उनके फैन क्लब ने उस क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'पूरे पंजाबी वर्जन का वेट नहीं कर सकते। एड के यूट्यूब चैनल पर BTS वीडियो देखें। एड ने उस वीडियो में हिंदी वर्जन बोला था, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि गाने का दूसरा वर्जन हिंदी होगा या पंजाबी!'

एड शीरन ने किया कंफर्म
इसके जवाब में एड ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'हिंदी गाना शाहरुख खान की बॉलीवुड फिल्म के लिए था। ये अरिजीत के साथ 'सफायर' का पंजाबी वर्जन है। मैं इस समय सभी भाषाओं में गाना गा रहा हूं।' एड ने जैसे ही ये कंफर्म किया, फैंस को यकीन ही नहीं हुआ कि वो शाहरुख की 'किंग' के लिए गा सकते हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी हैं।

'सफायर' के BTS वीडियो में एड शीरन को हिंदी स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए देखा गया था, जहां 'किंग' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी मौजूद थे, जिससे फिल्म 'किंग' में एड के गाने के बारे में अटकलें और बढ़ गईं।

  • admin

    Related Posts

    अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

    मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के…

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

     रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 3 views
    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी