छिंदवाड़ा: दरिंदगी की हदें पार, आदिवासी युवती को 12 दिन बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; पुलिस ने दर्ज किया केस

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में आदिवासी युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने गुरुवार को आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि एक जून को उसका अपहरण किया गया। जबरन शादी कराकर 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसने सात आरोपितों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

 छिंदवाड़ा में आदिवासी युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने गुरुवार को आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि एक जून को उसका अपहरण किया गया।

जबरन शादी कराकर 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा

जबरन शादी कराकर 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसने सात आरोपितों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

मजदूरी करने गई थी

देहात थाना छिंदवाड़ा के थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि एक जून को युवती गुरैया के शांति वेयर हाउस में मजदूरी करने गई थी। शाम को बाजार में सामान खरीदते समय आरोपित अंजू चंदेल ने फोन कर बुलाया और फिर मोंटी के साथ जबरन दोपहिया वाहन से गुरैया देव स्थित घर ले गए।

रातभर उसे कमरे में बंद करके रखा गया। पीड़िता ने बताया कि अगले दिन आरोपित उसे मारपीट कर गाड़ी में डालकर छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मंदिर ले गए। यहां सुनील कंटक से उसका फर्जी विवाह करवाया। इसके बाद उसे घर में बंद कर मोबाइल तक जब्त कर लिया।

तीन दिन बाद की शिकायत

13 जून की रात करीब 11 बजे युवती इमलीखेड़ा थाना क्षेत्र में मिली थी। उसके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष भी था। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुमशुदगी की सूचना पढ़कर उन्होंने युवती को पहचाना और थाने लेकर आए हैं। तीन दिन बाद युवती ने लिखित में शिकायत दी है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

आरोपितों में एक नाबालिग भी

आरोपितों में मोंटी अल्डक, शीतल, सुनील कंटक, निरंजन ठाकरे, मनीषा ठाकरे, अंजू चंदेल और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। देहात थाना छिंदवाड़ा के प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि एक जून को युवती एक वेयर हाउस में मजदूरी करने गई थी।

शाम को वह बाजार में सामान खरीदने गई थी। उस समय आरोपित अंजू ने शीतल को फोन कर बुलाया और फिर मोंटी के साथ जबरन उसे गुरैया देव स्थित घर ले गए। रातभर युवती को कमरे में बंद करके रखा गया।

फर्जी विवाह कराकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि अगले दिन आरोपित उसे मारपीट कर गाड़ी में डालकर छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मंदिर ले गए। यहां सुनील कंटक से उसका फर्जी विवाह करवाया गया।

13 जून की रात करीब 11 बजे युवती इमलीखेड़ा थाना क्षेत्र में मिली। उसके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष भी था। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुमशुदगी की सूचना पढ़कर उन्होंने युवती को पहचाना और थाने लेकर आए हैं।

 

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव