जल स्‍त्रोंतों को पुनर्जीवित कर उनका संरक्षण करें-मंत्री पटेल

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुंडम विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरागी में परियट नदी के उद्गम स्‍थल ग्राम खाम्‍हा और कुंडम में हिरण नदी के उद्गम स्‍थल कुंडेश्‍वरधाम में गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्‍त्रोतों का पूजन किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बहुत पहले जबलपुर में परियट नदी से ही जल आपूर्ति होती थी, लेकिन आज इसे पुनर्जीवित करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि हम सब नदियों के जल से संबंध रखते हैं, लेकिन मुख्‍य बात पर विचार करना चाहिए कि आखिर जल नदियों में आता कहां से है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस बात की चिंता करनी चाहिए कि जल स्‍त्रोत सूखने नहीं चाहिए। जल गंगा सं‍वर्धन अभियान का मुख्‍य उद्देश्‍य भी यही है कि जल संरचनाओं के गाद व मिट्टी को हटाकर उन्‍हें पुनर्जीवित किया जाये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्‍यप्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है, अत: नदियों का संरक्षण भी करें। नदियों को पुनर्जीवित करने से कभी पानी की समस्‍या नहीं होगी। नर्मदा में छोटी-छोटी नदियों से पानी आता है, ऐसे जल स्‍त्रोंतों को बनाये रखने के लिए सघन रूप से वृक्षारोपण करें। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय स‍मुदाय मकर संक्रांति, शिवरात्रि और अक्षय तृतीय में जल स्‍त्रोंतों में पूजन-अर्चन कर प्रकृति की अराधना करते हैं, कहीं-कहीं तो नवरात्रि के दोनों पर्व पर भी जल स्‍त्रोंतों की पूजा होती है।

पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्राम मटामर के कैलाशधाम पहुंचकर दर्शन व पूजन किया तथा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जुलाई माह में होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि यह 15वीं कावड़ यात्रा होगी, इसे भव्‍यतम बनाने के सभी समुचित प्रयास किये जायें। जहां से यात्रा गुजरती है वहां के सड़क मार्ग को सुव्‍यवस्थित किया जाये। कैलाश धाम के पास पहाड़ी के रास्‍ते का चौड़ीकरण किया जाये तथा पेयजल की समुचित व्‍यवस्‍था भी की जाये। उन्‍होंने कहा कि विशेष रूप से कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण करें, क्‍योंकि वृक्ष वर्षाजल को आकर्षित करते हैं, साथ ही ऑक्‍सीजन व कई बहुमूल्‍य उत्‍पाद भी प्रदान करते हैं। इस दौरान पनागर विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

 

  • admin

    Related Posts

    सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन की मिसाल, CM यादव ने साझा किया महानाट्य का महत्व

    सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी राज्यों में परस्पर सहयोग को बढ़ाने का कर रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य सुशासन…

    पर्यावरणीय मंजूरी में बदलाव, अब 45 दिन तक मौन रहने पर मुख्य सचिव करेंगे फैसला

    भोपाल  खदान, सड़क निर्माण या अन्य परियोजनाएं हों, इनकी पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े महत्वपूर्ण नियम में केंद्र सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके प्रभावी होने पर यदि किसी परियोजना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन