इंडिया- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का हो गया आधिकारिक नामकरण, ट्रॉफी के साथ नजर आए सचिन और एंडरसन

नई दिल्ली
इंडिया- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले एक बात तो तय थी कि इस सीरीज का नाम अब पटौदी ट्रॉफी नहीं होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस सीरीज का नाम भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम पर रखा जाएगा। ये भी दावा किया गया था कि इस सीरीज का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी होगा, लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने इसका नाम थोड़ा सा बदला है। ईसीबी और बीसीसीआई ने मिलकर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली हर एक टेस्ट सीरीज को अब से हम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कहेंगे। सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन ने नई ट्रॉफी का अनावरण भी कर दिया है। इसके अलावा इस बात की भी आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि पटौदी परिवार की शान में इस ट्रॉफी को जीतने वाले कप्तान को पदौटी पदक दिया जाएगा। सिर्फ इंग्लैंड में ही नहीं, बल्कि भारत में भी इसी नाम से ये ट्रॉफी जानी जाएगी और विजेता कप्तान को पटौदी मेडल मिलेगा।

ईसीबी ने मीडिया रिलीज में बताया, “एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच एक संयुक्त पहल है, जो अब इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली सभी भविष्य की टेस्ट सीरीज का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज पटौदी ट्रॉफी और भारत में टेस्ट सीरीज एंथनी डी मेलो ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी। हालांकि, अब दोनों ही देशों में सीरीज एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी होगी।”

आपको बता दें, ट्रॉफी में एंडरसन और तेंदुलकर की एक्शन में तस्वीरें हैं, साथ ही उनके सिग्नेचर भी इनग्रेव्ड हैं। खेल के दो सबसे महान खिलाड़ियों के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि बीसीसीआई और ईसीबी की ओर से है। एंडरसन और तेंदुलकर दोनों को व्यापक रूप से सर्वकालिक महान माना जाता है। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। तेंदुलकर ने 200 मैच खेले हैं, जबकि एंडरसन ने 188 मैच अपने टेस्ट करियर में खेले हैं।

admin

Related Posts

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने हाल ही में खत्म हुए अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। ICC…

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

चेन्नई न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की है। ग्रुप डी का हिस्सा न्यूजीलैंड ने रविवार को टूर्नामेंट के चौथे मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता