श्रीराम पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले यासिर को हिंदू संगठन वाले मंदिर में ले गए, माथे पर तिलक लगाया और माफी मंगवाई

फतेहपुर 

फतेहपुर जिले में एक मुस्लिम युवक को सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया. अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ता आरोपी यासिन के घर पहुंच गए. हिंदूवादी संगठन के लोग यासिन को पकड़कर स्थानीय मंदिर ले गए, जहां उसके माथे पर तिलक लगवाकर उससे माफी मंगवाई गई. आखिर में उसे छोड़ दिया गया. 

आपको बता दें कि जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज का रहने वाला यासिन घर में अपनी पत्नी नगमा के साथ रहता है. बीते दिनों उसके द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी. जिसे देखने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. वे यासिन की जानकारी जुटाने में लग गए. 

जैसे ही उन्हें यासिन के घर का पता चला दर्जनों लोग उसके दरवाजे पहुंच गए. बजरंग दल वाले और वीएचपी के लोग यासिन को मंदिर ले जाकर भगवान की मूर्ति के सामने माफी मंगवाने की मांग करने लगे. लेकिन वह साथ चलने को तैयार नहीं हुआ. इस बीच वीएचपी कार्यकर्ताओं और यासिन के बीच मारपीट भी हुई. हालांकि, बाद में यासिन की पत्नी नगमा के कहने पर वह मंदिर जाने के लिए राजी हो गया. 

मंदिर में यासिन ने भगवान की मूर्ति के सामने दोबारा इस तरह की गलती न करने की बात की, साथ ही सबसे माफी भी मांगी. इस दौरान उसकी पत्नी भी साथ रही. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षित के मुताबिक, यासिन नाम के युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद हमलोग उसके घर गए और मंदिर चलकर भगवान के सामने माफी मांगने की बात कही. लेकिन वह नहीं माना. उसके पास एक चाकू था.  जिससे उसने मेरी जांघ पर हमला किया. इस दौरान हल्की मारपीट भी हुई. लेकिन पत्नी के कहने पर यासिन ने हमारे साथ वर्मा चौराहा स्थित मंदिर जाकर माफी मांगी, जिसपर उसे छोड़ दिया गया. 

admin

Related Posts

महंगाई का नया झटका: यूपी में बिजली दरें बढ़ीं, करोड़ों उपभोक्ता प्रभावित

 लखनऊ ईरान-इजराइल के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो…

सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति पर जोर, नौसेना शौर्य वाटिका उद्घाटन में बोले योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे