दिल्ली से बाली जा रहा एयर इंडिया का विमान लौटा वापस; जानें क्या है वजह?

नई दिल्ली

 इंडोनेशिया के बाली हवाई अड्डे के पास माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट AI2145 को बुधवार सुबह दिल्ली लौटना पड़ा। यह उड़ान दिल्ली से बाली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे वापस बुला लिया गया। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय यात्रियों और चालक की सुरक्षा के लिए हुए लिया गया। फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई। और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।
 
ज्वालामुखी विस्फोट का प्रभाव
मंगलवार शाम को पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी में विस्फोट हुआ। जिसके बाद राख का विशाल बादल 10,000 मीटर से अधिक ऊंचाई तक फैल गया। यह राख हवाई यात्रा के लिए खतरा बन सकती थी। इससे विमान के इंजन को खतरा था। इस घटना के कारण न केवल एयर इंडिया, बल्कि वर्जिन ऑस्ट्रेलिया, जेटस्टार, और सिंगापुर की टाइगरएयर जैसी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा या उनके रास्ते बदलने पड़े। नवंबर 2024 में इस ज्वालामुखी के विस्फोटों में 9 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।
 
एयर इंडिया की प्रतिक्रिया
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा "18 जून 2025 को फ्लाइट AI2145 को बाली के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण दिल्ली लौटने का निर्देश दिया गया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं।" एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की है और मुफ्त उड़ान को दुबारा से उड़ान भरी जाएगी। साथ ही यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया ने खेद व्यक्त किया और कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
 
बाली हवाई अड्डे पर उड़ान अभी भी प्रभावित है और विशेषज्ञों का कहना है कि ज्वालामुखी की गतिविधि अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस स्थिति सामान्य होने तक बाली के लिए उड़ानें सीमित रख सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें।

admin

Related Posts

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का ऐलान

केदारनाथ धाम के द्वार 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर…

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा पशुपतिनाथ: महाशिवरात्रि पर नेपाल-भारत के श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़

काठमांडू नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों हिंदू श्रद्धालु श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पहुंचे। फल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर