क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा रोमांच, एक ही मैच में तीन बार हुआ सुपर ओवर, नीदरलैंड ने ऐसे मारी बाजी

नेपाल 
नीदरलैंड ने नेपाल के खिलाफ ट्राई सीरीज में एक धमाकेदार जीत हासिल की। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मैच का नतीजा तीसरे सुपर ओवर में आया हो। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था, जिसके बाद दो सुपर ओवर भी टाई पर खत्म हुए। हालांकि तीसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड ने नेपाल को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिखा और एकतरफा अंदाज में सुपर ओवर अपने नाम किया। वहीं मेजबान स्कॉटलैंड टी20 त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम के लिए तेजा ने 35 और विक्रमजी ने 30 रन की पारी खेली। संदीप लामिछाने ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। रोहित पौडेल ने 48 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे लेकिन टीम 15 रन ही बना सकी। नदन यादव ने आखिरी चार गेंदों पर 12 रन बनाकर नेपाल को मैच में बनाए रखा। निर्धारित ओवर में मैच का नतीजा नहीं निकलने पर सुपर ओवर का सहारा लिया गया।

पहला सुपर ओवर
मैच के पहले सुपर ओवर में स्पिनर डेनियल डोरम ने 19 रन खर्च किए। नेपाल के कुशल ने दो छक्के और एक चौका लगाया। जवाब में नीदरलैंड के माइकल लेविट ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उसके बाद मैक्स ने अंतिम दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर मैच को फिर बराबर पर ला दिया।

दूसरा सुपर ओवर
नीदरलैंड ने दूसरे सुपर ओवर में 17 रन बटोरे। ललित के ओवर में दो छक्के लगे। इसके जवाब में नेपाल के रोहित ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा और दीपेंद्र ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे, जहां दीपेंद्र ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को तीसरे सुपर ओवर में धकेल दिया।

तीसरे सुपर ओवर में मैच का निकला रिजल्ट
नीदरलैंड ने इस बार स्पिनर जैक लायन-कैशेट को गेंद थमाई और उन्होंने तीसरे सुपर ओवर में बिना कोई गलती किए नेपाल के रोहित और रूपेश को पवेलियन भेज दिया। नेपाल का खाता नहीं खुल सका। इसके बाद नीदरलैंड के लेविट ने संदीप के ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। टी20 या लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि किसी मैच का परिणाम तीसरे सुपर ओवर में निकला।

  • admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

     नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार