भोपाल पहुंची मोनालिसा, कहा- जब मैं कैमरे के सामने गई…

भोपाल 
16 साल की मोनालिसा भोसले अब लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मध्यप्रदेश की साधारण सी लड़की आज बॉलीवुड के सफर पर है। हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में वे जुटी हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को मोनालिसा भोपाल पहुंची हैं। उन्हें देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि से वहीं हैं जो धार्मिक स्थलों पर मोतियों की माला बेचती थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि, उनके इस नए रुप को देखने के बाद खुद उनके घर वाले भी हैरान हो गए। मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार कैमरे के सामने गई तो उन्हें कैसा लगा।

जब कैमरे के सामने गई मोनालिसा

मीडिया से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने कहा कि, सादगी की शूटिंग के लिए जब मैं पहली बार कैमरे के सामने गई तो मुझे बहुत अच्छा लगा। म्यूजिक वीडियो में मुझे देखने के बाद मेरे परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ये मैं (मोनालिसा) हूं। मुझे देखने के बाद उन्हें भी बहुत अच्छा लगा।

ऐसे बदली जिंदगी

मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं और इसी छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोग भर-भरकर प्यार लुटाने लगे। इसके बाद माला बेचने वाली इस लड़की की जिंदगी रातोंरात बदल गई। मोनालिसा को देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने, उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया।

मुंबई में घर लेने की प्लानिंग

मोनालिसा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में मुंबई में घर लेने वाली बात बताई। मीडिया से बातचीत के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुंबई की तारीफ करते हुए कहा कि, मुंबई शहर बहुत अच्छा है और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। मेरा मन करता है कि मैं यहीं रह जाऊं। अभी मैं पैसा जमा कर रही हूं ताकि, यहां एक घर ले सकूं।

admin

Related Posts

बिना अनुमति आवाज-चेहरा इस्तेमाल नहीं: जुबिन नौटियाल याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश

नई दिल्ली मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों…

तारा सुतारिया का नया आशियाना: सपनों के घर की पहली झलक पेश की

मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 3 views
पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?