एयर इंडिया की सैन फ्रैंसिस्को से मुंबई आ रही विमान में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यात्रियों को कोलाकाता में ही उतार लिया गया

कोलकाता 

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. यह घटना मंगलवार तड़के उस समय हुई जब फ्लाइट अपनी तय समय पर रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी थी.

एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते विमान के टेकऑफ में देरी हो गई. करीब सुबह 5:20 बजे विमान के भीतर अनाउंसमेंट कर सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया. 

उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह फैसला उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है. अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन के बाद हाल के दिनों में एअर इंडिया के कई विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली है.

एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

बता दें कि एअर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही टीम को कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) यानी ब्लैक बॉक्स मिल गया है. रविवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की. यह खोज इस भीषण हादसे के कारणों का पता लगाने में निर्णायक साबित होगी, जिसमें अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में विमान में सवार 241 यात्री और क्रू के अलावा 29 लोग जमीन पर भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, AAIB ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. साथ ही, विमान अमेरिकी निर्मित होने के कारण अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत समानांतर जांच कर रहा है.

ईंजन में आई खराबी
एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से वाया कोलकाता मुंबई जाने वाली थी। सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट कोलकाता लैंड हुई। यहां ईंधन भरवाने और तकनीकी जांच के दौरान इंजन में गड़बड़ी पाई गई। टेक्निकल टीम ने कहा कि इंजन में ओवरहीटिंग की समस्या आ रही है। साथ ही, मैकनिकल खराबी है। इसके बाद पायलट ने कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। फिर 240 यात्रियों समेट 14 क्रू मेंबर्स को प्लेन से बाहर निकाला गया।

विमान को किया गया ग्राउंडेड
कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि विमान में गड़बड़ी पाए जाने के बाद तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स की टीम फ्लाइट की मरम्मत और जांच में जुटी हुई है। यात्रियों को जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को मुआवजा और रिफंड की प्रक्रिया के लिए भी संपर्क किया जाएगा।

बीते सोमवार को भी आई थी तकनीकी खराबी की खबर
सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की दो उड़ानों को लौटना पड़ा। दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI9695 को शाम 6.20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे वापस दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया। इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांड में लैंड हुई।

रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी खराबी देखी गई
रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज के विमान को कुछ ही मिनटों बाद हीथ्रो पर लाया गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तब फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत मिले थे। वहीं, जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (एआरएफएफ) की टीम मौके पर पहुंची और सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर खराब
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर जेडएम 2967 खराब हो गया। सिंह को दूसरे हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। बाद में खराब हुए हेलीकॉप्टर को ठीक कर शाम साढ़े पांच बजे भेजा गया।

 

admin

Related Posts

मोदी सरकार के मेगा फैसले: देश को मिली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, किसानों की MSP में 50% बढ़ोतरी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी फैसलों को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी…

खेती से बढ़ेगी कमाई: मोदी सरकार ने खरीफ फसलों की MSP में किया इजाफा, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली  केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) हेतु 2.60 लाख करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है, जिसका मकसद किसानों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर