दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे युवक कांग्रेस के चुनावों में किसी भी प्रकार से भाग नहीं लेंगे न ही किसी को अपना समर्थन दे रहे

भोपाल 

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे युवक कांग्रेस के चुनावों में किसी भी प्रकार से भाग नहीं लेंगे न ही किसी को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि लोग ऐसे युवाओं को समर्थन दें जो भाजपा से समझौता न करें और निष्पक्षता से बिना गुटबाजी के काम करें।

वहीं, कांग्रेस के सृजन अभियान को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से कोई नाम नहीं दे रहा हूं। उन्होंने सुझाव दिया कि पदाधिकारी चयन करने के लिए जो मापदंड कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने तय किये हैं, उसका पूरी तरह से पालन होना चाहिए। इसी के साथ कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति का चयन नहीं होना चाहिए जो किसी और पार्टी से कांग्रेस में आया हो और जिनके पाँच साल पूरे हो गए हैं उन्हें परिवर्तन के लायक मानना चाहिए।

यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव बीस जून को होंगे। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि वो किसी को भी अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे युवक कांग्रेस के मसलों में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं लेकिन ये ज़रूर कहना चाहते हैं कि ऐसे युवाओं को समर्थन दिया जाए जो बीजेपी के साथ समझौता न करें, बिना गुटबाजी के काम करें और बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ सकें।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने बहुत चुनौतियां हैं। हमारा संघर्ष का समय है और निडरता से लड़ाई लड़नी है।

सृजन अभियान को लेकर कही ये बात

इसी के साथ कांग्रेस के ‘सृजन अभियान’ को लेकर उन्होंने कहा है कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक भेज रही है और मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी पर्यवेक्षक भेजे हैं। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने उम्मीदवारों के लिए कुछ अर्हताएं तय की है और उसका पूरी तरह से पालन होना चाहिए। पूर्व सीएम ने सुझाव दिया कि उनमें ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो दलबदल कर हाल ही में कांग्रेस में आया हो।साथ ही ऐसे लोग जिनके पाँच साल पूरे हो गए हों, उन्हें परिवर्तन के लायक माना जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा है कि वे न तो किसी का नाम दे रहे हैं, न ही किसी के नाम की पैरवी करेंगे।

admin

Related Posts

अमित शाह का ममता को जवाब, बोले- ‘मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहकर काम करूंगा’

 कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली…

राघव चड्डा पर AAP का एक्शन, राज्यसभा उपनेता के पद से हटाए जाने का फैसला

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. इतना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम