राजा का ट्रैकिंग करते हुए आखिरी VIDEO कैमरे में कैद; ‘सफेद’ शर्ट में दिखी सोनम

इंदौर
 ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़े गई उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके तीन साथियों के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें मेघालय में सोनम और राजा घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजा जहां रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है वहीं सोनम थकी हुई दिख रही है. यह वीडियो एक टूरिस्ट द्वारा बनाया गया है. हालांकि ईटीवी भारत इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल, आनंद और अंकित को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. जांच में सामने आया है कि सोनम हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद पूरे तरीके से गायब होना चाहती थी, इसके लिए वह नेपाल भागने की योजना बना रही थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई. वहीं, आरोपियों के द्वारा किस तरह से उसकी मदद की जा रही थी इसको लेकर भी शिलांग पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है.

वीडियो में तनाव में दिख रही सोनम
अब सोनम और राजा का मेघालय में घूमने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सोनम हाथों में लकड़ी लिए आगे चल रही है. वहीं, राजा उसके पीछे चलते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में राजा रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है. लेकिन सोनम के चेहरे पर तनाव और थकावट आसानी से देखी जा सकती है. वीडियो हत्याकांड के कुछ देर पहले का ही बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक देव सिंह नामक यूजर्स के द्वारा अपलोड किया गया है.

यूजर ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो
देव सिंह ने लिखा, ''मैं पिछले दिनों मेघालय में डबल डेकर रूट ब्रिज पर गया हुआ था. यह वीडियो 23 मई 2025 को मेरे द्वारा रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो तकरीबन 9:45 बजे सुबह का है.'' यूजर ने आगे लिखा, ''यह कपल वहां पर नाइट स्टे किया हुआ था. साथ ही एक और वीडियो मेरे पास मौजूद है, जिसमें तीन लोग नजर आ रहे हैं. मैं वह वीडियो मेघालय पुलिस को उपलब्ध करवा दूंगा.''

admin

Related Posts

सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले शहडोल गरमाया, विरोध के बीच किसान व कांग्रेसी हिरासत में

शहडोल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन से पहले ही जिले में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एक ओर रामपुर बटूरा मेगा प्रोजेक्ट से…

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: माफी मांगते वक्त भी नहीं छुपी मंत्री की मुस्कान

भोपाल अपने ही गैर-जिम्मेदाराना और विवादित बयानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह अब तक चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। 13 मई 2025,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर