ईरान-इजरायल टेंशन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा, पाकिस्तान में आफत

लाहौर 

ईरान-इजरायल के बीच जंग (Iran-Israel War) बढ़ती जा रही है, जिससे ग्लोबल टेंशन में इजाफा हुआ है. इसका असर न केवल दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख रहा है, बल्कि क्रूड ऑयल की कीमतें भी लगातार चढ़ती (Crude Oil Price Rise) जा रही हैं. कच्चा तेल महंगा होने के कारण पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हाहाकार सा मच गया, दरअसल सरकार ने अचानक देश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में इजाफा (Pakistan Petrol-Diesel Price Hike) कर दिया है और नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं.  

सरकार ने अचानक महंगा किया पेट्रोल-डीजल
पहले से आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान की जनता के लिए ईरान-इजरायल के बीच बढ़ता संघर्ष नई मुसीबत लेकर आया है. क्रूड की कीमतों में लगातार इजाफा होने के चलते पाकिस्तान में सरकार ने रविवार रात एक बड़ा फैसला लेते हुए जनता पर बोझ बढ़ा दिया है. पाकिस्तानी वित्त विभाग ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में भारी वृद्धि की अधिसूचना जारी की है. इसके तहत High Speed Diesel Price में 7.95 पाकिस्तानी रुपये और Petrol Price में 4.80 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. 

अब यहां पहुंची पेट्रोल-डीजल की कीमतें 
पाकिस्तान मीडिया डॉन डॉट कॉम पर सरकारी नोटिफिकेशन के हवाले से जानकारी देते हुए बताया गया है कि Petrol-High Speed Diesel की नई कीमतें ओगरा (तेल और गैस नियामक प्राधिकरण) और संबंधित मंत्रालयों की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित की गई हैं. ताजा बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें आज 16 जून 205 से प्रभावी कर दी गई हैं. अब पाकिस्तान में हाई-स्पीड डीजल (HSD Price In Pakistan) पहले के 254.64 रुपये प्रति लीटर की तुलना में बढ़कर 262.59 पाकिस्तानी रुपये हो गया है. वहीं दूसरी ओर Pakistan Petrol Price पहले के 253.63 रुपये प्रति लीटर के बजाय अब 258.43 रुपये हो गया है. 

हालांकि, सरकार की ओर से कहा गया है कि फ्यूल प्राइस में ये वृद्धि सरकार की ओर से इन्हें एडजस्ट करने के तौर पर की गई है, जिसके 15 दिन बाद एडजस्ट कर दिया जाएगा. लेकिन अगले रिव्यू तक कीमतें इसी प्रकार रहेंगी.

क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने का असर!
बता दें कि Israel-Iran Conflict के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Crude Oil Price में इजाफे का असर तमाम देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिलने लगा है और पाकिस्तान की जनता पर सबसे पहले आफत फूटी है. बता दें कि ब्रेंट क्रूड का दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जबकि WTI क्रूड का जुलाई वायदा भाव भी 73.99 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. 

 

admin

Related Posts

5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार

देहरादून   उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्रियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। कैबिनेट में मंत्री की शपथ…

कुवैत रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले से भारी नुकसान, आग में कई यूनिट्स बंद, तीन को फांसी

तेहरान  अमेरिका–ईरान युद्ध अपने 20वें दिन पूरे होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में हमले तेज हो गए हैं. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान