शराब दुकानों पर नहीं चलेगी ठेकेदारों की मनमानी, आबकारी विभाग ने लगाया QR कोड, जाने सही कीमत

शहडोल

शराब दुकानों पर मनमाने दाम वसूली की शिकायतों के बाद अब शहडोल जिले में आबकारी विभाग ने एक बड़ी और स्मार्ट पहल शुरू की है। अब शराब लेने वाले ग्राहक QR कोड स्कैन कर के अपनी बोतल की वास्तविक बिक्री दर जान सकेंगे, इससे दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अधिक दाम वसूलने पर रोक लगेगी।

दुकानदारों की ‘मौका देखकर चौका’ मारने की आदत
शहडोल जिले की सभी देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं। ग्राहक अपने मोबाइल फोन से इस कोड को स्कैन कर आसानी से देख सकेंगे कि संबंधित ब्रांड की निर्धारित मूल्य क्या है। जिले में लंबे समय से ठेकेदारों द्वारा MRP से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। कई स्थानों पर ग्राहक अनभिज्ञता के चलते 20 से 100 तक प्रति बोतल अधिक चुका रहे थे। QR कोड व्यवस्था से अब दुकानदारों की ‘मौका देखकर चौका’ मारने की आदत पर लगाम लगेगी।

शराब लेते समय QR कोड जरूर स्कैन करें
जिल के आबकारी अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि हर बार शराब लेते समय QR कोड जरूर स्कैन करें। यदि कोई दुकानदार निर्धारित कीमत से अधिक वसूली करता है तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग को करें। जानकारी सतीश कश्यप आबकारी अधिकारी ने दी।

  • admin

    Related Posts

    छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  छतरपुर जिले के थाना भगवां क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल…

    महिला-बाल विकास में नए प्रयोगों की तारीफ, नवाचारों को मिला सम्मान

    भोपाल  केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास की अतिरिक्त सचिव कैरोलिन खोंगवार देशमुख ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ लाभार्थियों तक सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना प्रशासनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर