औसत से पांच गुना ज्यादा आया बिल, अब बिजली कंपनी 15 हजार रुपया हर्जाना चुकाएगी

भोपाल
बिजली कंपनी के मनमाने बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता आयोग ने उम्मीद जगाई है। भोपाल के एक उपभोक्ता की शिकायत पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने बिजली मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 15 हजार रुपया हर्जाना चुकाने का आदेश दिया है।

औसत से पांच गुना ज्यादा आया बिल
दरअसल, हुजूर के मोरगा गांव निवासी नीलेश जोशी ने वर्ष 2022 में जिला उपभोक्ता आयोग में बिजली कंपनी के खिलाफ याचिका लगाई। उनका कहना था कि उनके घर में बिजली के सीमित उपकरण हैं। प्रत्येक माह उनका बिजली बिल 300 रुपये से 500 रुपये तक ही आता रहा है। मई 2022 में उनका बिल 1480 रुपये आया।

शिकायत की, लेकिन कार्यवाही नहीं
परेशान होकर उन्होंने कंपनी में गलत रीडिंग की शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बिजली कंपनी का तर्क था कि उपभोक्ता के यहां कभी भी विद्युत आपूर्ति कम नहीं की गई। बिजली खपत के अंतर के कारण बिल में बढ़ोत्तरी हुई है। उपभोक्ता को बिल मीटर रीडिंग और उपयोग के अनुसार ही दिया गया है।

नया बिल जारी करने का आदेश
उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज और प्रीति मुद्गल की बेंच ने कंपनी के तर्क को मानने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उपभोक्ता की शिकायतों के संबंध में कार्यवाही न कर कंपनी ने सेवा में कमी की है। इस कारण वे वास्तविक खपत के साथ नया बिल जारी करें। मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए 15 हजार रुपये भी देने का आदेश हुआ।

admin

Related Posts

झुग्गी आवास विवाद गहराया: शासकीय कर्मचारियों ने आवेदन देकर मांगा घर

भोपाल. भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित तुलसी मानस भवन, हिंदी भवन और गांधी भवन के बीच की जमीन पर बनी 27 झुग्गियों को हाल ही में प्रशासन ने हटाकर जमींदोज…

खरगोन की महिला बनी मां चारों, दो बेटे और दो बेटियों के साथ बनाई रिकॉर्ड

खरगोन  अक्सर फिल्मों और कहानियों में एक साथ कई खुशियां दरवाजे पर दस्तक देती हैं, ठीक वैसा ही कुछ यहां देखने को मिला, जब एक साधारण परिवार की जिंदगी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला