जौरा के पास डैम के करीब सड़क पर घूमते हुए दिखाई दिए पांच चीते

मुरैना,

मध्य प्रदेश के कूनाे नेशनल पार्क से निकलकर एक बार फिर चीते दूर जा पहुंचे हैं। इस बार पांच चीतों का एक समूह मुरैना में देखा गया है। ये चीते रविवार सुबह जौरा के पास डैम के करीब सड़क पर घूमते हुए दिखाई दिए। वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग, चीता मित्रों की टीम निगरानी के लिए तैनात कर दी गई है और ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इधर चीतों को लेकर गांवों के लोग दहशत में भी है।

दरअसल, मुरैना जिले के जौरा इलाके में रविवार सुबह कूनो नेशनल पार्क से निकले पांच चीते पगारा बांध के पास नजर आए। रविवार सुबह सैर पर निकले राहगीरों ने जब अचानक चीतों को देखा तो वे दहशत में आ गए। वहां माैजूद लाेगाें ने चीतों का वीडियो बनाया। डिप्टी रेंजर विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि रविवार सुबह 6:45 बजे कैलारस से आए चीते जौरा के पगारा डैम की कोठी पर देखे गए। जौरा वन क्षेत्र के स्टाफ को लोकेशन मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। चीते अभी भी पगारा डैम की कोठी की घटिया पर बैठे हुए हैं। चीता मित्र उनके पास मौजूद हैं और कुछ दूरी पर निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने इलाके को घेरकर निगरानी शुरू कर दी है।

प्रभारी डिप्टी रेंजर विनोद ने बताया कि ये चीते कूनो नेशनल पार्क श्योपुर से कैलारस होते हुए जौरा क्षेत्र में पहुंचे हैं। वर्तमान में सभी चीते पगारा डैम, कोठी और जोगी देवगढ़ गांव की घटिया के ऊपरी क्षेत्र में आराम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीतों के साथ चार चीता मित्र भी मौजूद हैं। चीतों के गले में ट्रैकिंग कॉलर लगे हैं, जिनसे उनकी लोकेशन की जानकारी मिल रही है। वन विभाग की टीम चीतों के साथ-साथ चल रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि अब तक चीतों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

चीतों के आने से इलाके में दहशत : जौरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चीते आने से दहशत का माहौल है। लोग समूह में ही बाहर निकल रहे हैं और बच्चों को घरों के अंदर ही रखा जा रहा है। चीतों के वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों को खेतों में अकेले न जाने, बच्चों को बाहर खेलने से रोकने और चीतों की लोकेशन की जानकारी तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को देने का निर्देश दिया है।

 

  • admin

    Related Posts

    कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या के बाद नौरादेही के जंगल में तैयार 8 बाड़े, जल्द शिफ्ट होंगे चीते

    श्योपुर  श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीतों को अब नौरादेही अभयारण्य में भी बसाने की तैयारी है। फिलहाल वहां बाड़ा निर्माण चल रहा है। दो माह में…

    27% ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई तेज, पक्ष और विपक्ष की याचिकाएं अब अलग से होंगी सुनवाई

    जबलपुर  मध्य प्रदेश में  27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण किए जाने से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार से तीन दिनों तक लगातार सुनवाई प्रारंभ हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव कुमार सचदेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 1 views
    लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

    यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 1 views
    यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन