अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला किया तो अमेरिकी सैनिक पूरी ताकत से उस पर टूट पड़ेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन 
इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान पर हुए ताजा इजरायली हमलों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। हालांकि उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला किया तो अमेरिकी सैनिक पूरी ताकत से उस पर टूट पड़ेंगे। यह कार्रवाई ऐसी होगी, जिसके बारे में ईरान कभी सोचा नहीं होगा। ट्रंप ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शेयर किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अगर ईरान ने किसी भी रूप में अमेरिका पर हमला किया तो अमेरिका की पूरी सैन्य शक्ति उस पर गिरेगी। ईरान ने ऐसी कार्रवाई पहले कभी नहीं देखी होगी।” उन्होंने यह भी दावा किया कि वे ईरान और इजरायल के बीच युद्ध को रोक सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं।

परमाणु वार्ता रद्द
इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच होने रविवार को ओमान में परमाणु वार्ता होनी थी। इसे रद्द कर दी गई है। ट्रंप ने शुक्रवार को ही तेहरान से अपील की थी कि ईरान को अब सौदा करना ही होगा, इससे पहले कि उनके पास खोने को कुछ न बचे।

इजरायल का दावा- तेहरान में रक्षा मंत्रालय पर हमला
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने रविवार सुबह घोषणा की कि उसने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय और SPND परमाणु परियोजना पर व्यापक हवाई हमले किए हैं। IDF ने कहा कि उसने उस स्थान को भी निशाना बनाया जहां ईरान ने अपना परमाणु गुप्त अभिलेख (न्यूक्लियर आर्काइव) छिपा रखा था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला ईरान के परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए किया गया और यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक खतरा पूरी तरह खत्म न हो जाए। उन्होंने दावा किया, “हमने ईरान के शीर्ष जनरलों, वैज्ञानिकों और परमाणु विशेषज्ञों को निशाना बनाकर उनके कार्यक्रम को वर्षों पीछे धकेल दिया है।”

ईरान का जवाबी हमला, इजरायल में भी मौतें
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा उन्होंने इजरायल के ऊर्जा ढांचे और फाइटर जेट ईंधन संयंत्रों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इजरायल के जेरूसलम और तेल अवीव में सायरन बजाए गए और कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक 10 वर्षीय बालक और एक 20 वर्षीय महिला शामिल हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    इजरायल का विवादित फैसला: सोमालीलैंड में राजनयिक प्रतिनिधि नियुक्ति पर 16 मुस्लिम देशों ने जताया विरोध

    यरुशलम कतर, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की सहित 16 अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोहा में एक संयुक्त बयान जारी कर सोमालीलैंड…

    चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने लिया झालमुड़ी का स्वाद, बोले—‘भाई, कितने की है?’

    बिष्णुपुर. पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय लोकप्रिय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का आनंद लिया। पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर और बिष्णुपुर में लगातार चार रैलियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 6 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा