करियर में जरूरी है समझदारी

करियर का चयन करने या नई शुरुआत करने से पहले विचार करिए कि जिसे आप स्वीकार कर रही हैं, वह आपको खुशी और संतुष्टि देगा? निश्चित तौर पर यह तय करना आपका पहला काम है। दरअसल, जब आप अपने काम को एंज्वॉय करते हुए करती हैं तो सफलता और संतुष्टि दोनों का मिलना तय है। अन्यथा कहने के लिए भले ही आप अपने करियर के शिखर पर हों लेकिन खुद से संतुष्ट कभी नहीं हो सकतीं। इसीलिए प्राथमिकता में पैकेज नहीं, आत्मसंतुष्टि होना बेहद जरूरी है।

पसंद को प्राथमिकता
यह भी ध्यान रखें कि आप किस फील्ड में अच्छी हैं यह बात आप से बेहतर दूसरा कोई नहीं जानता। यदि आप यह महसूस नहीं कर पा रही हैं तो किसी काउंसलर से सलाह-मशविरा करने से पहले अपनी पर्सनॉलिटी पर ध्यान दें और अपनी स्किल्स पर फोसक करें। वो न करें जो आपको पसंद न हो, बल्कि वह करें जो आपके लिए है।

जुटाएं जानकारी
किसी भी काम की शुरुआत से पहले जरूरी रहता है, उसके बारे में गहनता से जानकारी जुटा लेना। इसीलिए यदि आप कोई निर्णय ले रही हैं या करियर में बदलाव चाहती हैं तो एक मेंटोर आपकी मदद कर सकता है। आपको नेक्स्ट लेवल में जाने के लिए और अच्छी सलाह दे सकता है। अगर आप किसी करियर में इंट्रेस्टेड हैं तो उसमें भी उसकी मदद ले सकती हैं। यदि आपकी जानकारी में ऐसे लोग हैं, जो आपको उस करियर से संबंधित जानकारी दे सकते हैं तो उनसे मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।

सामान्य रखें नजरिया
करियर को एक प्रारंभिक प्रयास की तरह देखें। सभी योजनाएं या विचार पत्थर की लकीर नहीं होते लेकिन यह न भूलें कि प्रयास मैराथन होना चाहिए तब ही आप अपने मनपसंद मुकाम को हासिल कर पाएंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA में बड़े बदलाव, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

    देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक के विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शुरू से लेकर अंत तक अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस कर रहा…

    भारतीय नौसेना SSC IT भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

    भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up