सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि, बहन फैंस से बोलीं, ‘चलें भाई की विरासत को आगे बढ़ाते हैं’

मुंबई,

 दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेतासिंह कीर्ति ने अपने प्यारे भाई सुशांत सिंह राजपूत की “पुण्यतिथि” में उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है।

कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत किस सोच और भावनाओं के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका भाई सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच था – एक ऐसा इंसान जो जीवन, ज्ञान और प्यार में यकीन करता था। वीडियो में श्वेता ने सुशांत की मासूमियत, उनकी जिज्ञासा और उनके अंदर छिपे एक बच्चे जैसे स्वभाव को याद करते हुए सभी से कहा कि वह आज भी हर उस इंसान में जिंदा हैं जो इन सबको लेकर जीता है।

वीडियो शेयर करते हुए श्वेता कैप्शन में लिखती हैं कि आज भाई की 5वीं पुण्यतिथि है, 14 जून 2020 को उनकी मृत्यु के बाद से बहुत कुछ हुआ है। अब सीबीआई ने अदालत को एक रिपोर्ट सौंप दी है और हम इसे पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं। लेकिन मैं आज जो कहना चाहती हूं, वह यह है कि “चाहे कुछ भी हो जाए, हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सुशांत हमेशा अच्छाई और भगवान पर विश्वास करते थे और हमें भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए। हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किस चीज के लिए खड़ा था। उनकी मुस्कान और उनकी आँखों में वह मासूमियत थी। यही हमें खड़ा होना है।”

मार्मिक पोस्ट में वो आगे लिखती हैं, “भाई कहीं नहीं गए हैं, मेरा विश्वास करें। वे हम सभी में जीवित हैं। जब हम पूरे दिल से किसी से प्यार करते हैं या जीवन की मासूमियत को महसूस करते हैं, तो हम उन्हें जीवित कर रहे होते हैं।”

उन्होंने सुशांत की विरासत को आगे बढ़ाने की बात की और कहा कि हमें अपनी जिंदगी को इसी तरह जीना चाहिए, जैसे उन्होंने सिखाया था। श्वेता ने ये भी कहा कि सुशांत का नाम किसी भी नकारात्मकता फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उनका उद्देश्य कभी भी दूसरों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाए गए थे। हालांकि उनकी मौत के बारे में अभी तक कोई खास खुलासा नहीं हुआ है। सीबीआई ने इस केस में साल 2020 को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। वहीं रिया ने भी सुशांत के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इन दोनों ही मामलों की जांच की और कहा कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे लगे कि सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया गया था।

 

  • admin

    Related Posts

    आदिवी शेष ने दो अलग-अलग किरदारों को साथ निभाने पर की बात

    मुंबई, अभिनेता आदिवी शेष इस समय दो बिल्कुल अलग दुनिया वाली फिल्मों ‘डकैत और जी 2’ में काम कर रहे हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के ज़रिए आदिवी शेष अपने अभिनय…

    The Bluff Review: प्रियंका का हॉलीवुड एक्शन देसी ‘एनिमल्स’ के लिए चुनौती, पसीने छूटेंगे

    मुंबई  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम की फिल्म 'द ब्लफ़' में जिस अवतार में हैं, वो न जाने कितने मेल एक्टर्स का ड्रीम रोल है. फिल्म में प्रियंका कुछ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 0 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 0 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 0 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 1 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 1 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 1 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन