शासन की योजनाओं से सशक्त बनी जशपुर की उद्यमी महिला लालमती

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की लालमती, जिन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से न सिर्फ स्वयं की पहचान बनाई, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है।

लालमती का जीवन एक साधारण मजदूर से सफल उद्यमी बनने की कहानी है। जब वे प्रजापति गौरी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तब उन्हें बिहान योजना के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने उद्योग विभाग से लोन प्राप्त कर शटरिंग प्लेट का व्यवसाय प्रारंभ किया और बाद में जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण लेकर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया।

आज लालमती के पास 200 से अधिक शटरिंग प्लेट हैं, जो वे निजी भवनों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की छत ढलाई हेतु किराये पर उपलब्ध कराती हैं। फरवरी 2025 से अब तक इस व्यवसाय से उन्हें लगभग 35,000 से 40,000 रुपये की आय हुई है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में कई मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है।

लालमती ने  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, यदि शासन की योजनाओं का साथ न होता, तो मैं आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती। शासन ने हमें हौसला दिया, साधन उपलब्ध कराए और नई राह दिखाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि ग्रामीण अंचलों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और आर्थिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाएं। बिहान, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से हम महिलाओं को न केवल वित्तीय सहयोग दे रहे हैं, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बाज़ार तक पहुँच भी प्रदान कर रहे हैं। श्रीमती लालमती जैसी महिलाएं छत्तीसगढ़ की नई सामाजिक-आर्थिक चेतना की प्रतीक हैं।छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, सम्मान के साथ जीवन जिए और दूसरों के लिए प्रेरणा बने।

  • admin

    Related Posts

    बिजली चोरी प्रकरण में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सजा के विरुद्ध अपील नामंज़ूर

    बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिजली चोरी के एक मामले में दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखते हुए आरोपी की आपराधिक अपील खारिज कर दी है. न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा…

    स्वरूप पर सवालों के बीच कौशल्या धाम में आई प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, जल्द होगी स्थापना

    रायपुर चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए ग्वालियर से भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची वनवासी प्रतिमा रायपुर पहुंच गई है. प्रतिमा रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    प्रीमियर लीग मुकाबला: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से दी मात

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    प्रीमियर लीग मुकाबला: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से दी मात

    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी