अहमदाबाद प्लेन क्रैश में यात्रियों के अलावा 33 लोगों की मौत, जाने क्या इन्हें भी मिलेगा 1-1 करोड़ का मुआवजा?

अहमदाबाद
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में शनिवार तक 274 लोगों के मरने की खबर है। इसमें प्लेन सवार यात्रियों के अलावा जमीन के लोग भी शामिल हैं, क्योंकि प्लेन बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था। इस कारण कई डॉक्टर, स्टूडेंट, कर्मचारी समेत अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। टाटा ग्रुप ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने का ऐलान किया था। अब सवाल यह है कि क्या जमीन में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार वालों को भी एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा।

क्या इन्हें भी मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा?
टाटा समूह के अनुसार, जमीन पर जान गंवाने वाले लोग (यानी जो प्लेन में सवार नहीं थे) भी एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे के पात्र होंगे। इसके साथ ही टाटा समूह ने ऐलान किया था कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का चिकित्सा खर्च भी उठाएगा। उनकी तरफ से इस बात को तय किया जाएगा कि घायल व्यक्तियों को उनकी ज़रूरत के अनुसार सभी देखभाल और सहायता मिले।

हॉस्टल की बिल्डिंग का क्या होगा?
टाटा बी जे मेडिकल के हॉस्टल की बिल्डिंग को भी मरम्मत कराने के लिए सहायता प्रदान करेगा, क्योंकि इमारत ड्रीमलाइनर दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। विमान में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति जीवित बचा है। बाकी 33 पीड़ित संभवतः दुर्घटना के समय अहमदाबाद के बी जे मेडिकल कॉलेज के परिसर में मौजूद व्यक्ति थे।

नौकरी समेत अन्य लाभ पर क्या कहा?
जब पूछा गया कि क्या टाटा वित्तीय मुआवजे से परे कोई सहायता प्रदान करेगा जैसे कि परिजनों को नौकरी की पेशकश करना, तो एक अधिकारी ने कहा, "फिलहाल कुछ भी तय नहीं किया गया है। हम अभी भी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और जांच शुरू हो गई है। टाटा द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये के अलावा, दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को बीमा कंपनियों से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मिलेगा।

 

admin

Related Posts

ग्लोबल ट्रेड के लिए डबल संकट: होर्मुज के बाद इस समुद्री रास्ते पर संकट, तेल और व्यापार की आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक नए और ज्यादा खतरनाक चरण में प्रवेश कर चुकी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब हूती…

ईरान में बड़ी ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी: ट्रंप का प्लान, 2500 नौसैनिक और 3500 सैनिकों के साथ अमेरिकी सेना

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब एक निर्णायक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. 'एसोसिएटेड प्रेस' (AP) और 'वॉशिंगटन पोस्ट' की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी मरीन कॉर्प्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर