आधार को फ्री अपडेट करने की UIDAI ने बढ़ाई तारीख

नई दिल्ली

आधार कार्ड अपडेट के लिए डॉक्‍युमेंट्स अपलोड करने आखिरी तारीख को एक बार फ‍िर से बढ़ा दिया गया है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था यूनीक आइडेंटिफ‍िकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से यह बड़ी जानकारी शेयर की गई है। UIDAI ने कहा है कि लाखों आधार धारकों के लिए फ्री ऑनलाइन डॉक्‍युमेंट अपलोड की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। अब 14 जून 2026 तक लोग फ्री में अपने डॉक्‍युमेंट्स अपलोड करके आधार कार्ड में डेमोग्राफ‍िक इन्‍फर्मेशन को अपडेट करा सकेंगे। यानी पूरे एक साल का वक्‍त लोगों को दिया गया है। यूआईडीएआई ने यह भी कहा है कि वह लोगों को आधार कार्ड में डॉक्‍युमेंट अपडेट करने के लिए प्रोत्‍साहित कर रही है। हालांकि फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए अब सिर्फ एक तरीका बचा है। क्‍या है वह, आइए जानते हैं।

कैसे फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड

फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए लोगों के पास अब एक ही तरीका बचा है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। बताया है कि फ्री में आधार अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। खास यह भी है कि ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेमोग्राफ‍िक इन्‍फर्मेशन को अपडेट कराया जा सकेगा, जिसके लिए अड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ से जुड़े डॉक्‍युमेंट्स अपलोड करने होंगे। इस प्रकार यूआईडीएआई ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि आधार में अपडेट अगले एक साल तक ऑनलाइन फ्री तो हो जाएगा लेकिन सीमित सुविधाएं ही ऑनलाइन अपडेट में मिलेंगी।

बायोमैट्रिक अपडेट के लिए क्‍या तरीका

अगर किसी आधार धारक को अपना बयोमैट्रिक अपडेट कराना है, तो उसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा और शुल्‍क चुकाने के बाद यह काम कराया जा सकेगा। बायोमैट्रिक अपडेट को ऑनलाइन नहीं कराया जा सकता है। फ‍िर भी आपके मन में कोई सवाल है तो टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप help@uidai.gov.in को ईमेल लिखकर अपने सवाल पूछ सकते हैं।
10 साल में अपडेट कराना होता है आधार

आजकल हर जरूरी काम में आधार कार्ड का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। कोई सरकारी कागज बनवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या फ‍िर नई जॉब के डॉक्‍युमेंट्स देने हों, आधार कार्ड हर जगह मांगा जाता है। यह 12 अंकों का यूनीक आइडेंटिटी नंबर है, जिससे किसी व्‍यक्ति की पहचान को सुनिश्चित किया जाता है। नियम के अनुसार, इंडिविजुअल्‍स यानी व्‍यक्तियों को अपने आधार कार्ड को हर 10 साल में अपडेट कराना होता है। बाल आधार यानी बच्‍चों के आधार को 5 साल से 15 साल के बीच अपडेट कराया जाता है। आधार अपडेट की आखिरी तारीख आज 14 जून 2025 को खत्‍म हो रही थी, जिसमें डेमोग्राफ‍िक चेंज की सुविधा को अगले एक साल के लिए ऑनलाइन बढ़ाया जा रहा है। आधार सेवा केंद्र में जाकर आधार अपडेट कराने का आज आखिरी दिन है।

admin

Related Posts

मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान