अहमदाबाद में विमान क्रैश के बाद भोपाल में सख्ती, 10 किमी दायरे के 27 मैरिज गार्डन को नोटिस

भोपाल 

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद भोपाल में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। राजा भोज एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिस थमाए गए हैं। आरोप है कि ये गार्डन शादी समारोहों में लेजर लाइट और तेज रोशनी का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे विमान लैंडिंग के समय पायलटों को दिक्कत हो रही थी। बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय ने यह नोटिस जारी किए। नोटिस में बताया गया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा 9 अप्रैल 2025 को भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया था, जिसमें मुबारकपुर चौराहा से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक के क्षेत्र में लेजर बीम, हाई इंटेंसिटी लाइट और स्काई फायर वर्क्स के उपयोग पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद ये गतिविधियां की जा रही थीं। 

पांच अवैध मांस दुकानें सील
कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो। नगर निगम की टीमों ने  कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट क्षेत्र, सीटीओ और बैरागढ़ इलाके में पांच अवैध मांस दुकानों को सील किया। निगम कमिश्नर ने सभी अमलों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण और कार्रवाई लगातार की जाए।

नहीं माने तो होगी सख्त कार्रवाई
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी बताया कि लेजर बीम और तेज लाइट के कारण विमानों की लैंडिंग में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीएम राय ने गार्डन संचालकों से मुलाकात कर उन्हें सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन दोहराया गया तो गार्डनों को सील कर दिया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से जांच टीमें तैनात रहेंगी। 

नियम तोड़ने पर गार्डन होगा सील
राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने एयरपोर्ट के आसपास मैरिज गार्डन से लेज बीम और सारपी लाइट से पायलटों को विमान लैंडिंग में परेशानी की बात कही थी. बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय ने बताया कि शुक्रवार को गार्डन संचालकों से बात की गई है, उन्हें नियमों के पालन करने की हिदायत दी गई है. इसके बावजूद में अगर संचालक नहीं माने तो गार्डन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी. इसकी जांच नियमित रूप से टीमें मैदान में उतकर कर करेंगी. 

एसडीएम बोले- नियम तोड़े तो गार्डन होगा सील एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने भी एयरपोर्ट के आसपास मैरिज गार्डन से लेजर बीम और सारपी लाइट से पायलटों को विमान लैंडिंग में परेशानी होने की बात कही थी। एसडीएम राय ने बताया, शुक्रवार को गार्डन संचालकों से बात भी की। उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। बावजूद वे नहीं माने तो गार्डन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। नियमित रूप से टीमें मैदान में उतरकर जांच करेगी।

अवैध निर्माण की जांच करने उतरेगी टीम एसडीएम राय, सिटी प्लानर अनूप गोयल समेत कई अधिकारी राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे अवैध तरीके से लग रही मीट दुकानों का भी जायजा लिया। इन पर तत्काल एक्शन लेने की बात कही। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को निर्देश दिए हैं कि टीमें नियमित रूप से दौरा करें। कोई दोषी पाया जाता है तो तुरंत कार्रवाई हो। दूसरी ओर, निगम की बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य टीमें भी अवैध निर्माण की जांच करने मैदान में उतरेगी।

5 मीट दुकानों को सील किया नगर निगम ने  एयरपोर्ट के आसपास, सीटीओ, बैरागढ़ आदि क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालक 5 दुकानों को सील कर दिया। निगम कमिश्नर नारायण ने अमले को नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

जांच करने उतरेगी टीम
शुकर्वार को एसडीएम, सिटी प्लान अनूप गोयल समेत कई अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे और निरीक्षण किया. साथ ही सड़क किनारे अवैध तरीके से लगी मीट की दुकानों का जायजा भी लिया, दुकानों पर तत्काल एक्शन लेने की बात कही. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को निर्देश दिए हैं कि टीमें नियमित रूप से दौरा करें. अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसपर कार्रवाई हो.  

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव