जारी हुआ नीट यूजी परिणाम , डायरेक्ट लिंक neet.nta.nic.in, नीट टॉपर्स, कटऑफ यहां करें चेक

नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एनईईटी यूजी 2025 रिजल्ट आंसर की के बाद रिजल्ट की घोषणा भी कर दी है और रिजल्ट का लिंक कुछ ही देर में वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। आज 14 जून को नीट रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है और इसके साथ NEET 2025 टॉपर लिस्ट, नीट यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक और नीट यूजी कटऑफ व पासिंग मार्क्स की हर जानकारी इस खबर में सारा दिन मिलती रहेगी। NEET Result Link सक्रिय होने तक यहां आपको ऐसी कई जानकारी मिलेगी जो आपके नीट यूजी काउंसलिंग 2025 से लेकर एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन में मदद करेगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को नीट यूजी (NEET UG 2025) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की ऑल इंडिया रैंक सेकेंड आई है।उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स (एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि) का उपयोग करना होगा।बता दें, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, इसमें करीब 20 लाख छात्र MBBS और BDS सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। रिजल्ट जारी होने से वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक है। ऐसे में सर्वर डाउन या वेबसाइट स्लो होने पर घबराएं नहीं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी।

देश में कुल कितनी हैं MBBS सीटें?
भारत में एमबीबीएस कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 1,15,250 सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान दाखिला हुआ, जो कि कुल सीटों का लगभग 97.5% है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी 2025 के जरिए 15% AIQ (All India Quota) के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है। 

ऐसे चेक कर सकेंगे नीट यूजी का रिजल्ट

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
    होमपेज पर आपको “NEET UG 2025 Result” लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करना होगा।
    अब अपने एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। 
    रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद यहां कर सकेंगे चेक 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी 2025 का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड करेगी। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें लगभग 20 लाख छात्र MBBS और BDS सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन या वेबसाइट स्लो हो सकती है। लेकिन घबराएं नहीं, छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे:

    neet.nta.nic.in
    nta.ac.in
    examinationservices.nic.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने के लिए इनमें से किसी भी वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करें। 

नीट रिजल्ट इन टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन

    1: एम्स दिल्ली
    2: पीजीआईएमईआर
    3: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज
    4: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर
    5: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च
    6: संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
    7: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
    8: अमृता विश्व विद्यापीठम
    9: कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
    10: मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई

प्रदेश में कुल MBBS की 5025 सीटें मध्यप्रदेश MP में MBBS की कुल सीटों की संख्या 5025 है। इनमें से 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2488 सीटें और 13 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2450 सीटें हैं। काउंसलिंग में एमबीबीएस के साथ बीडीएस में भी दाखिला दिया जाएगा। प्रदेश में 13 निजी डेंटल कॉलेज हैं जिसमें कुल बीडीएस की कुल 1220 सीटें हैं।

कोर्ट ने क्यों रोका 75 स्टूडेंट का रिजल्ट 4 मई को हुए एक्जाम के दौरान इंदौर में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां लगभग 27 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश और करीब 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी।

इसके चलते करीब 11 सेंटरों की बिजली चली गई और परीक्षा केंद्रों में अंधेरा छा गया। 600 छात्रों की परीक्षा सीधे तौर पर प्रभावित हुई। यह पहला मौका था जब NTA ने शहर के सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। यहां पावर बैकअप का कोई इंतजाम नहीं था।

बिजली गुल होने की वजह से कई छात्रों को मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पेपर देना पड़ा। घना अंधेरा होने के कारण बहुत से छात्र प्रश्नपत्र तक ठीक से पढ़ नहीं पाए। परीक्षा के बाद कई छात्र रोते हुए बाहर निकले। प्रभावित अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्होंने पूरी मेहनत से तैयारी की थी, लेकिन खराब व्यवस्था ने उनका भविष्य संकट में डाल दिया।

इसके खिलाफ 75 स्टूडेंट ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बाकी स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी करने के आदेश दे दिए हैं।

नीट यूजी एग्जाम के बाद हाईकोर्ट में ऐसे चली सुनवाई

 इंदौर हाई कोर्ट में 15 मई को पहली सुनवाई हुई। इसमें 15 से ज्यादा याचिकाएं शामिल थीं। तब कोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगा दी थी। 19 मई को NTA की ओर से जवाब पेश किया गया। 22 मई को NTA की ओर से सॉलिसिटर तुषार मेहता वर्चुअली पेश हुए और कहा कि इंदौर से जुड़े 24 सेंटरों के स्टूडेंट्स के मामले में एक कमेटी गठित की जाए। अगली तारीख 26 मई तक याचिकाकर्ताओं की संख्या 60 हो गई। जबकि प्रभावित स्टूडेंट्स की संख्या 2 हजार से ज्यादा हो गई। कोर्ट ने अगली तारीख 29 मई को तय की लेकिन नंबर नहीं आने के कारण सुनवाई टल गई। 5 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें ज्यादा बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख सोमवार 9 जून तय की है। 9 जून को हाईकोर्ट में बहस हुई।

admin

Related Posts

UP पुलिस में रोजगार का ‘स्वर्णिम वर्ष,81,000 नई भर्तियों के साथ पारदर्शी परीक्षा और साइबर सुरक्षा पर सीएम योगी का जोर

उत्तर  प्रदेश के युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक अभेद्य बनाने के लिए यूपी पुलिस…

MPESB Vacancy 2026: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती, बीएससी नर्सिंग वाले आवेदन करें

भोपाल   मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 2317 पद भरे जाएंगे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?