श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष एक अप्रैल 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा

अयोध्या 
अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विभिन्न स्रोतों से 2024-25 में 316.57 करोड़ यानी तीन अरब से ज्यादा की कमाई हुई है। खास ये रहा कि इस अवधि में राम मंदिर परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य पर सर्वाधिक साढ़े चार सौ करोड़ का व्यय हुआ। ये जानकारी तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टीज की बैठक में आय-व्यय के प्रस्तुत बजट से मिली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष एक अप्रैल 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा। इसके पहले एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के सभी खाते बंद हो गये है। इनका ऑडिट कराकर सितम्बर माह में आईटीआर दाखिल किया जाएगा। इस बीच बीते वित्त वर्ष में राम मंदिर में अलग-अलग स्रोतों से हुई आय का विवरण ट्रस्ट की बैठक में सार्वजनिक किया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार तीर्थ क्षेत्र को डोनेशन एकाउंट में समर्पित धनराशि 35.01 करोड़ थी। इसी तरह दानपात्र में समर्पित धनराशि 94.30 करोड़ रही। ऑनलाइन खातों में भेजी गई धनराशि 12.79 करोड़ थी जबकि विदेशी मुद्रा के अन्तर्गत खोले गये एफसीआरए खाते में 0.55 करोड़ की आय हुई। इस तरह कुल धनराशि 173.86 करोड़ हुई। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में जमा धनराशि से प्राप्त ब्याज को मिला कर कुल आय 316.57 करोड़ हुई।

राम मंदिर निर्माण पर हुआ 452.76 करोड़ का खर्च
तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टीज की बैठक में प्रस्तुत आय-व्यय के रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक खर्च मंदिर निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं पर 452.76 करोड़ की धनराशि व्यय की गई। दूसरा बड़ा व्यय लैंड परचेज पर किया गया जिसमें बाग-बिजैसी व रामकोट क्षेत्र में अलग-अलग खरीदी गई जमीनों पर 105.45 करोड़ का व्यय किया गया। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर पर कुल व्यय 87.56 करोड़ व अन्य मद में व्यय 1.70 करोड़ को मिलाकी कुल 652.55 करोड़ खर्च किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट के तुलनात्मक अध्ययन के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के मध्य कुल आय 363 .34 करोड़ रही जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह आय 208.97 करोड़ थी। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल व्यय 922.62 रहे जबकि 2022-23 में कुल व्यय 386.91 करोड़ थे।

कारसेवक पुरम में भवन-निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
राम मंदिर निर्माण के बाद देश भर संगठन के अखिल भारतीय अधिकारियों से लेकर प्रांतीय अधिकारियों का आवागमन बना हुआ है। इसके चलते कारसेवक पुरम में जी प्लस टू आवासीय परियोजना के लिए भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव व विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। बताया गया कि यहां बेसमेंट में वाहनों के लिए गैराज व भूतल एवं प्रथम तल पर आठ फ्लैट का निर्माण किया गया। इसके अलावा रिसेप्शन भी शामिल हैं। बताया गया कि यहां पहले है भूतल पर गैराज था। इस गैराज की बिल्डिंग को ध्वस्त कर नये सिरे निर्माण कराया जा रहा है।

 

admin

Related Posts

जलशक्ति विभाग में जीरो टॉलरेंस मॉडल, ऑनलाइन और पारदर्शी ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तबादला नीति में पारदर्शिता को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. सरकार का पूरा प्रयास है कि विभागों में तबादले के दौरान किसी भी…

यूपी में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, मेरठ में भाजपा नेता गिरफ्तार

मेरठ यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस, एंटी करप्शन के बाद अब सीबीआई ने भी रिश्वतखोरों पर शिकंजा कसना शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला