यूपी में लू का कहर, लखनऊ में स्मारक समिति के 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मर गए, सावधानी बरतने का अलर्ट जारी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भीषण लू की चपेट में है। पिछले 48 घंटे में हीटस्ट्रोक से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतापगढ़ में चकबंदी कानूनगो धूप में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वहीं लखनऊ में स्मारक समिति के 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मर गए। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनने, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करने जैसे सुझाव मौसम विभाग ने दिए है।
 
सावधानी बरतने का अलर्ट जारी
वहीं गर्मी को देखते हुए बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने सीएम योगी से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सड़कों पर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने के साथ-साथ धूप से सावधान रहने की बात कही है। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया था। 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43°C, आगरा का तापमान 45°C, झांसी का 45°C, वाराणसी का 41°C और राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 41°C रहा।

admin

Related Posts

CM योगी का माफियाओं को खुला संदेश- यूपी में अब दहशत नहीं, कानून का राज चलेगा

 मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित विकास जनसभा के मंच से विपक्ष और माफियाओं पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मां…

अब्दुल्ला आजम को बड़ा कानूनी राहत, सजा रद्द होने के बाद रिहाई पर टिकी नजरें

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अभी जेल में बंद है. पर अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर आई है. MP/MLA सेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड