जेम्‍स गन की ‘सुपरमैन’ का नया और फाइनल ट्रेलर रिलीज

लॉस एंजिल्स

कहानी वही, पर अंदाज नया। जेम्स गन के डायरेक्‍शन में बनी 'सुपरमैन' का फाइनल ट्रेलर आ गया है। इस बार पर्दे पर डेविड कोरेंसवेट नीले सूट में नजर आएंगे। दो मिनट और 16 सेकेंड का यह ट्रेलर दमदार इमोशन और धमाकेदार एक्शन से भरपूर है। फिल्‍म अगले महीने 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि ट्रेलर से अध‍िक चर्चा इसके हिंदी डबिंग की हो रही है। इसमें नए 'मैन ऑफ स्‍टील' यानी सुपरमैन के मुंह से टपोरी वाली बोली सुन दर्शक लोटपोट हो रहे हैं। सबसे मजेदार 1:21 टाइम फ्रेम है, जहां विलेन सुपरमैन को 'नीलू' कहकर पुकारता है।

बहरहाल, इसमें दोराय नहीं है कि जेम्‍स गन ने डीसी रीबूट में सुपरमैन को जलवा दिखाने का भरदम मौका दिया है। ट्रेलर में हम देखते हैं कि क्लार्क केंट, एक पत्रकार और क्रिप्टन से आए सुपरपावर वाले एलियन के रूप में, अपनी दोहरी पहचान से जूझ रहा है। ट्रेलर में दिखाए एक्‍शन सीक्‍वेंसेज में स्‍लो मोशन की भरमार है। यह अच्‍छा भी लग रहा है।

जब गार्डनर ने कहा- तू मुझे मारेगा नीलू
'सुपरमैन' ट्रेलर में डीसी यूनिवर्स के सदस्यों में टकराव को भी दिखाया गया है। इसमें गाइ गार्डनर (नाथन फ‍िलियन) के साथ क्‍लार्क की टेंशन दिख रही है। सबसे मजेदार है इसी क्रम में गार्डनर का हिंदी डब में डायलॉग, जहां वो नीले सूट वाले सुपरमैन से कहता है, 'तू मुझे मारेगा नीलू।'

'सुपरमैन' के ट्रेलर पर भर-भरकर आ रहे हैं कॉमेंट्स
यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक हिंदी डब ट्रेलर को लेकर 1940 से अध‍िक कॉमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'भाई क्या मस्त पीस बना दिया तुमने। ट्रेलर तो एक नंबर है पूरा धांसू लगा। मुझे लग रहा था हेनरी के सिवा और कोई इतना बढ़िया काम नहीं कर सकता पर ट्रेलर देखकर मजा आ गया और सुपरमैन की ताकत उसकी ओवरपावर है, ओवरपावर सुपरमैन को देखना तभी तो सुपरमैन का मजा है।'

ट्रेलर के इन सीन्‍स की हो रही सबसे अध‍िक चर्चा
एक अन्‍य ने लिखा है, 'भाई डबिंग मस्‍त है। आग लगा दी। नीलू… ये वाला बेस्‍ट है।' कई यूजर्स ट्रेलर के अलग-अलग सीन्‍स की तारीफ कर रहे हैं। इसमें 1:51, 1:14 के टाइम फ्रेम की सबसे ज्यादा चर्चा है। एक यूजर ने लिखा है, 'बस यही चाहिए था। ड‍बिंग में जैसी बोली है, फिल्‍म देखने में मजा आने वाला है।' एक और यूजर ने लिखा है, 'मैं डीसी का फैन नहीं हूं, लेकिन इसकी जैसी डबिंग है, मैं यह फिल्‍म देखने जरूर जाऊंगा।'

'सुपरमैन' की कास्‍ट
फिल्‍म में लोइस लेन के रोल में रेचल ब्रोसनाहन और विलेन लेक्स लूथर के किरदार में निकोलस हॉल्ट भी हैं। सर्पोटिंग कास्‍ट में स्काईलर गिसोंडो का रोल जिमी ओल्सन ने निभाया है। ईव टेस्चमाकर के रोल में सारा सैमपियो, मिस्टर टेरिफिक की भूम‍िका में एडी गैथेगी, ओटिस के किरदार में टेरेंस रोजमोर, मेटामोर्फो के रोल में एंथनी कैरिगन, हॉकगर्ल के रोल में इसाबेला मर्सेड और इंजीनियर के किरदार में मारिया गैब्रिएला डी फारिया शामिल हैं।

वार्नर ब्रदर्स और डीसी के लिए क्‍यों खास है ये 'सुपरमैन'
वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियो के लिए यह फिल्‍म बहुत मायने रखती है, क्योंकि सुपरमैन डीसी सिनेमाई यूनिवर्स में एक नए अध्याय की नींव रखने की तैयारी में है। इसी साल की शुरुआत में आयोति 'सिनेमाकॉन' में डेविड कोरेंसवेट ने कहा था कि उनके लिए पर्दे पर सुपरमैन जैसा रोल निभाना बहुत सम्मान की बात है।

  • admin

    Related Posts

    अनुपमा में बड़ा ड्रामा: श्रुति और अनुपमा के बीच तीखी बहस, राही का डर बढ़ा

    सीरियल अनुपमा की शुरुआत अनु की चिंता से होती है, जहां वह सोचती है कि जैसे ही राही को कैफे के बारे में पता चलेगा, बड़ा तूफान खड़ा हो सकता…

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’ होगी Oppenheimer से छोटी, निर्देशक ने किया खुलासा

      ऑस्कर विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों फिल्म 'द ओडिसी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और हर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 1 views
    264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला