करिश्मा कपूर के ex-husband संजय कपूर का निधन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था आखिरी ट्वीट

मुंबई 
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. आजतक को सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह पोलो खेल रहे थे. संजय कपूर वर्तमान में प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे.

एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके संजय के निधन की पुष्टि की और शोक व्यक्त किया. निधन से कुछ घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था. 

कुछ घंटे पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था ट्वीट

एक्स पर संजय कपूर की आखिरी पोस्ट आज, 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे.'

2003 में हुई थी करिश्मा कपूर से शादी

  बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन कुछ ही साल में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान.

 

admin

Related Posts

अनुपमा में बड़ा ड्रामा: श्रुति और अनुपमा के बीच तीखी बहस, राही का डर बढ़ा

सीरियल अनुपमा की शुरुआत अनु की चिंता से होती है, जहां वह सोचती है कि जैसे ही राही को कैफे के बारे में पता चलेगा, बड़ा तूफान खड़ा हो सकता…

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’ होगी Oppenheimer से छोटी, निर्देशक ने किया खुलासा

  ऑस्कर विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों फिल्म 'द ओडिसी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला