अब 30 दिन में पोस्‍टपेड से प्रीपेड और प्रीपेड से पोस्‍टपेड में कर सकेंगे स्विच, बदला नियम

नई दिल्ली

देश के करोड़ों मोबाइल सब्‍सक्राइबर्स के सिम कार्ड से जुड़ा अहम नियम बदल गया है। लोगों के लिए अब पोस्‍टपेड से प्रीपेड और प्रीपेड से पोस्‍टपेड में स्विच करना आसान हो गया है। दूरसंचार विभाग ने प्रक्र‍िया में बदलाव करते हुए 30 दिन में दोबारा कन्‍वर्जन की मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि आप चंद दिनों में ही अपना मोबाइल कनेक्‍शन प्रीपेड से पोस्‍टपेड या पोस्‍टपेड से प्रीपेड में करा सकेंगे। पहले यह लिमिट 90 दिनों की थी। नियम के अनुसार, पहली बार कनेक्‍शन में स्विच करने के बाद दोबारा 30 दिन के अंदर प्रीपेड से पोस्‍टपेड या पोस्‍टपेड से प्रीपेड में चेंज किया जा सकेगा। हालांकि उसके बाद फ‍िर 90 दिन वाली लिमिट लागू हो जाएगी यानी बार-बार ऐसा नहीं किया जा सकेगा।

ओटीपी की प्रक्र‍िया का करना होगा पालन
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो ग्राहक 30 या 90 दिन की लिमिट से पहले अपना कनेक्‍शन बदलवाना चाहेंगे, उन्‍हें ओटीपी की प्रक्र‍िया का पालन करना होगा। अममून देखने में आता है कि कई लोग प्रीपेड से पोस्‍टपेड में स्विच करवा लेते हैं, लेकिन उन्‍हें प्‍लान महंगा लगने लगता है। सर्विस से संतुष्‍ट नहीं होते। वह पोस्‍टपेड से प्रीपेड दोबारा से कराने में झंझट महसूस करते हैं, क्‍योंकि 90 दिनों का लॉक-इन पीरियड होता है। दूरसंचार विभाग ने इस मुश्किल को आसान बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार अब 30 दिनों में कनेक्‍शन स्विच किया जा सकेगा या पोस्‍टपेड से प्रीपेड या प्रीपेड से पोस्‍टपेड में बदला जा सकेगा।

आसान भाषा में समझ‍िए नए नियम को
मान लीजिए आपने अपना सिम प्रीपेड से पोस्‍टपेड कराया लेकिन सर्विस में मजा नहीं आया या आपको प्‍लान महंगा लगा कि खर्चा ज्‍यादा होगा तो आप 30 दिन के अंदर ही दोबारा प्रीपेड कनेक्‍शन करवा सकेंगे। पहले यह लिमिट 90 दिनों की थी। लेकिन इसके बाद फ‍िर आपका मूड बदला कि नहीं यार पोस्‍टपेड ही करवा लेते हैं तो यह काम 30 दिन में नहीं होगा। बार-बार बदलाव करने पर 90 दिनों का गैप होना जरूरी है।

तो जरूरत होगी फ्रेश केवाईसी की
रिपोर्ट के अनुसार, एक बार 30 दिन के अंदर कनेक्‍शन स्विच करने बाद फ‍िर 90 दिन से पहले कनेक्‍शन स्विच नहीं किया जा सकेगा, लेकिन कोई मजबूरी आ जाती है जैसे प्‍लान पसंद नहीं आ रहा या कुछ और। तो कस्‍टमर को फ्रेश केवाईसी कराना होगा और इसके लिए सीएसई सेंटर या पीओएस केंद्र में जाना पड़ेगा। जब भी आप प्रीपेड से पोस्‍टपेड में या पोस्‍टपेड से प्रीपेड में बदलेंगे तो कंपनी की तरफ से बता दिय जाएगा कि अगली बार कितने दिनों में कनेक्‍शन स्विच कर पाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    Stock Market Crash: ये तीन वजहें जिन्होंने सेंसेक्स को 1100 अंक नीचे धकेला

    मुंबई  शेयर बाजार में जिसका डर था वही हुआ. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को विदेशों से मिल रहे रेड सिग्नल के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की बेहद खराब शुरुआत हुआ…

    पेट्रोल में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से इथेनॉल मिक्स ईंधन, जेब को राहत

    नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। इसी क्रम में पेट्रोल से जुड़ा एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद