महाराष्ट्र में शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने की पति की कुल्हाड़ी से हत्या; वजह कर देगी हैरान

सांगली

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक 27 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने 53 साल के पति अनिल लोखंडे की हत्या कर दी। यह वारदात शादी के महज 15 दिन बाद ही हुई है।

कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक दीपक भंडवलकर ने कहा, "मंगलवार रात को दंपति में झगड़ा हुआ था। बुधवार को रात करीब 12.30 बजे जब अनिल सो रहा था, राधिका ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपनी चचेरी बहन को इसके बारे में बताया। हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने हमें दो दिन की रिमांड दी है।"

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील स्थित उसके घर से उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “मामला काफी संवेदनशील है और हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।”

पुलिस का कहना है कि अनिल लोखंडे ने 15 दिन पहले ही राधिका से दूसरी शादी की थी। लोखंडे की पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। वह इस शादी को पूर्ण करने के लिए अपनी नई पत्नी के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की जिद कर रहा था। इससे राधिका गुस्से में आ गई। उसने पति पर कुल्हाड़ी से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।

अधिकारियों ने राधिका के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। 

admin

Related Posts

डबल चाल से थलापति विजय ने बनाई बाज़ी, TVK को सौंपे लड्डू; जानें पूरी कहानी

चेन्नई तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आ गए. अब सरकार कैसे गठित हो, इसकी कवायद है. विधानसभा नतीजों ने तमिलनाडु में सरकार गठन की प्रक्रिया को फंसा दिया है. तमिलनाडु चुनाव…

UPI और वियतनाम फास्ट पेमेंट सिस्टम जुड़ेंगे, भारत और वियतनाम ने किए 13 महत्वपूर्ण समझौते

नई दिल्ली  वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के भारत दौरे को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गति देने वाला माना जा रहा है. भारत और वियतनाम अपनी व्यापक रणनीतिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 2 views
मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 3 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं