आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा झटका, बटला हाउस में ध्वस्तीकरण से राहत देने से इनकार

नई दिल्ली
बटला हाउस क्षेत्र में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरुद्ध दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत देने से बुधवार को इनकार कर दिया। 
न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मामले को जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज करने की बात की। अदालत के रुख को देखते हुए आप विधायक अमानतुल्ला खान की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने याचिका वापस लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया। अनुरोध को स्वीकार करते हुए अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

वकील ने कहा- सीमांकन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप नहीं किया
पीठ ने कहा कि कुछ पीड़ित व्यक्तियों ने कानूनी उपायों का लाभ उठाया है और कुछ को राहत भी मिली है। याचिकाकर्ता एक सामाजिक व्यक्ति हैं। ऐसे में वह बटला हाउस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को तीन कार्य दिवसों के भीतर उचित मंच के समक्ष उचित कार्यवाही दायर करने के उनके अधिकार के बारे में सूचित करें।सुनवाई के दौरान अमानतुल्लाह खान की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कहा कि विचाराधीन भूमि का सीमांकन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप नहीं किया गया।

सात मई को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का आदेश मिला था
सर्वोच्च न्यायालय ने सात मई को डीडीए को खसरा संख्या 279 में अनधिकृत संरचनाओं को ध्वस्त करने का आदेश दिया। यह भूमि ओखला गांव में मुरादी रोड के किनारे लगभग 2.8 बीघा या 0.702 हेक्टेयर होने का अनुमान है। खुर्शीद ने कहा कि अधिकारी निर्दोष व्यक्तियों की संपत्ति भी ध्वस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीडीए ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कई परिसरों के बाहर एक सामान्य नोटिस चिपका दिया, जो खसरा संख्या 279 में आते ही नहीं हैं।

डीडीए ने कहा- जनहित याचिका विचार करने योग्य नहीं
वहीं, डीडीए की तरफ से पेश हुईं वकील शोभना टाकियार ने तर्क दिया कि सर्वोच्च न्यायालय के विशिष्ट निर्देश को देखते हुए जनहित याचिका विचारणीय नहीं है।
नोटिस में केवल पीड़ित लोगों को ही उचित कानूनी उपाय अपनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि डीडीए ने उक्त नोटिस सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में थे और इसमें जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।

खान के वकील ने कहा- सीमांकन करने ही है मांग
वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बाहर कुछ भी मांग नहीं कर रहे हैं। कहा कि मेरे मुवक्किल की मांग है कि इलाके का सीमांकन किया जाए क्योंकि अगर एक बार ध्वस्तीकरण शुरू हो गया तो फिर कुछ नहीं हो सकेगा। इस संबंध में प्रविवेदन दिया गया था, लेकिन इस पर डीडीए ने सुनवाई नहीं की। लोगों के घरों की बिजली काटी जा रही है और ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

admin

Related Posts

प्रभार जिलों से दूरी, राजधानी में सियासत तेज: भोपाल में ही होने लगी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

भोपाल जिलों में आम लोगों व कार्यकर्ताओं के लिए मंत्रियों की उपलब्धता सहज रहे और प्रशासनिक कार्य भी ठीक से संचालित हों, इसके लिए सरकार द्वारा बनाई प्रभारी मंत्रियों की…

केरल विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट आउट, जानें किन 11 उम्मीदवारों को मिला टिकट

केरल केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में BJP ने केरल की 11  नामों की घोषणा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय