गोंडा BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित, नेता की गंदी करतूत पर भाजपा का चाबुक

गोंडा
सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक महिला को गले लगाते भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब इस वीडियो के संदर्भ में भाजपा ने अमर किशोर कश्यप को पद हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

नोटिस जारी कर जिला अध्यक्ष से मांगा गया जवाब 
पूरे मामले को लेकर पार्टी ने 25 मई को नोटिस जारी करके वीडियो को लेकर अमर किशोर कश्यप से जवाब मांगा था। जिसके बाद जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने पार्टी नेतृत्व को नोटिस का जवाब सौंपा था। सूत्रों के मुताबिक, अमर किशोर ने वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट कहा कि यह वीडियो हमारे कार्यालय का है और 12 अप्रैल को रिकॉर्ड हुआ था। 

जवाब से संतुष्ट न होने पर पार्टी ने कर दिया निष्कासित 
जवाब में किशोर ने पार्टी को बताया था कि महिला भाजपा कार्यकर्ता हैं, सक्रिय सदस्य हैं। महिला कार्यकर्ता का स्वास्थ्य खराब था। वह कुछ देर आराम करना चाहती थी, इसलिए उसे कार्यालय लेकर आए थे। सीढ़ियों पर चढ़ते समय उसे चक्कर आने पर सहारा दिया। उन्होंने भी मेरा हाथ पकड़ा। अगर किसी की मदद करना जुर्म है, तो मैं कुछ कह नहीं सकता। जवाब से संतुष्ट न होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पद से हटाया गया। 

क्या था वायरल वीडियो में
वायरल हुए वीडियो में भाजपा जिला कार्यालय की सीढ़ियों का दृश्य है। इसमें एक महिला कार्यकर्ता ऊपर जाती हुई दिखती है और कुछ देर खड़ी रहती है। उसके बाद अमर किशोर कश्यप सीढ़ियों पर आते हैं और महिला को गले लगाते नजर आते हैं। फिर दोनों ऊपर चले जाते हैं। वायरल वीडियो में अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने हरा कुर्ता पहना हुआ है। साथ ही भगवा गमछा डाल रखा है।  

admin

Related Posts

CM योगी का माफियाओं को खुला संदेश- यूपी में अब दहशत नहीं, कानून का राज चलेगा

 मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित विकास जनसभा के मंच से विपक्ष और माफियाओं पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मां…

अब्दुल्ला आजम को बड़ा कानूनी राहत, सजा रद्द होने के बाद रिहाई पर टिकी नजरें

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अभी जेल में बंद है. पर अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर आई है. MP/MLA सेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी