यूपी के प्रयागराज में कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के बाहर अवैध अतिक्रमण पर हुआ ऐक्शन

प्रयागराज
यूपी के प्रयागराज में कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के बाहर अवैध अतिक्रमण पर ऐक्शन हुआ है। बुधवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर से कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान कई अधिवक्ताओं (वकीलों) के चैंबर भी कार्रवाई के दायरे में आ गए। कार्रवाई से गुस्साए वकीलों ने कचहरी के सामने चक्का जाम कर दिया। उन्होंने इसे प्रशासन द्वारा जल्दबाजी में की गई कार्रवाई बताया और कहा कि जब तक अधिवक्ताओं के लिए कोई उपयुक्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनके चैंबर नहीं हटाए जाने चाहिए। कार्रवाई से नाराज कई अधिवक्ताओं ने बुधवार को खुद को न्यायिक कार्यों से विरत रखा।

कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उनके कुछ जरूरी कागजात भी इधर-उधर हो गए। अधिवक्ता सड़क पर टिनशेड और टूटे फर्नीचर रखकर चक्का जाम और प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। मौके पर भारी संख्या में बल तैनात किया गया है। रैपिड ऐक्शन फोर्स और यूपी पुलिस की कई यूनिट्स को तैनात किया गया है। लक्ष्मी टाकीज चौराहे से ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया है। वकीलों के आंदोलन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।

कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के सामने कार्रवाई की शुरुआत बुधवार की सुबह 4 बजे से ही हो गई थी। विकास भवन और कचहरी के सामने सड़क के किनारे रखे वकीलों की कुर्सी-मेज और चैंबर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में जुटे अधिवक्ता कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक अभियान चला। मिली जानकारी के अनुसार अभियान के अंत में पहुंचे कुछ लोगों ने पत्थर भी चलाए। इसमें 3 वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। नाराज अधिवक्ताओं ने अभियान को लेकर रणनीति बनाने के लिए बैठक भी बुलाई।

 

  • admin

    Related Posts

    यूपी में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, मेरठ में भाजपा नेता गिरफ्तार

    मेरठ यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस, एंटी करप्शन के बाद अब सीबीआई ने भी रिश्वतखोरों पर शिकंजा कसना शुरू…

    मासूम को बनाया हत्या का गवाह! ‘बकरा कटता देखा है’ कहकर रची खौफनाक साजिश, खोड़ा में सनसनी

    गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के मौके पर हुए जानलेवा चाकू हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायल युवक की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला