12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए जरूर फॉलो करें ये 7 सफलता मंत्र

ज्यादातर युवाओं का सपना सरकारी नौकरी पाने का होता है। लेकिन आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना आसान काम नहीं है। सरकारी नौकरी के एक पद के लिए सैकड़ों लोग लाइन में हैं। इसलिए सरकारी नौकरी के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आपको 12वीं के बाद एक खास रणनीति बनाकर अपनी तैयारी करनी होगी, जिससे आपको सरकारी नौकरी मिल जाएं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए की शुरुआत कहां से करनी है, क्या पढ़ना चाहिए आदि। तो चलिए आपको बताते हैं कि 12वीं के बाद सेल्फ स्टडी से प्रतियोगी परीक्षा/सरकारी नौकरी तैयारी के लिए 7 सफलता मंत्र के बारे में बताते हैं।

अपने लिए सरकारी नौकरी के ऑप्शन ढूंढने से शुरुआत करें

हमारे देश में सरकारी नौकरी के लिए सेंट्रल लेवल पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) करता है। इसके अलावा सभी राज्यों के लोक सेवा आयोग अलग से राज्य में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करते हैं इनमें UPPSC, BPSC, MPSC, MPPSC, OPSC, HPSC आदि शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जैसे ISRO, DRDO और अन्य बैंक अपने यहां नौकरी के लिए स्वयं परीक्षा का आयोजन कराते हैं और जॉब नोटिफिकेशन जारी करते हैं।

आपको अपने लिए 2 से 3 सही परीक्षा पैटर्न को चुनना होगा। हर एक प्रकार की जॉब के लिए स्पेशल आवश्यकताओं और करियर ऑप्शन को समझने से आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलती है।

जॉब नोटिफिकेशन पर नजर रखें

हर दिन बहुत सारे विभागों में अलग-अगल पदों पर नौकरी निकाली जाती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप किसी भी जॉब में आवेदन करने से चूंक नहीं जाएं। आवेदन फॉर्म को सही से भरना, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना और सही से आवेदन फीस जमा करना बहुत जरूरी है, आपकी एक गलती आपके हाथों से सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका छीन सकती है।

जॉब नोटिफिकेशन हमेशा उस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें और आवेदन करने से पहले योग्यता जरूर चेक करें।

परीक्षा पैटर्न को समझें

किसी भी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने से पहले एग्जाम पैटर्न को ध्यान से समझें। परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, कितने प्रश्न होंगे, किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे, परीक्षा का कुल अंक कितना है, परीक्षा के लिए कितना समय मिलेगा आदि। परीक्षा सिलेबस और पैटर्न को जानने के बाद ही आगे की स्ट्रैटिजी बनाएं।

परीक्षा के लिए स्ट्रेस नहीं लें

सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में ज्यादातर प्रश्न करेंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं। ऐसे में करेंट अफेयर्स पर आपकी मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है। इसलिए बहुत सारे सोर्स से पढ़ने की बजाय एक न्यूजपेपर और मैग्जीन से करेंट अफेयर्स की तैयारी करें। इसके लिए आप साप्ताहिक या मासिक करेंट अफेयर्स की किताबें भी पढ़ सकते हैं।

निरंतरता से पढ़ाई करें

सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको 12 से 18 महीने का समय परीक्षा की तैयारी को देना होगा। आपको अपना टाइम टेबल तैयार करना चाहिए। सिलेबस के अनुसार अपना टाइम टेबल बनाएं और उसे अच्छे से फॉलो करें। रोजाना 5 से 8 घंटे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को दें। बीच में शॉर्ट ब्रेक जरूर रखें।

जॉब इंटरव्यू की तैयारी भी है बहुत जरूरी

पढ़ाई के साथ-साथ आपको अपनी पर्सनालिटी पर भी ध्यान देना होगा। जॉब्स इंटरव्यू के लिए हमेशा अपने अंदर आत्मविश्वास बनाए रखें। जॉब इंटरव्यू में आपसे करेंट अफेयर्स और नौकरी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। आत्मविश्वास के साथ आप इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और प्रश्नों का सही जवाब देंगे। इंटरव्यू के समय घबराए नहीं।

परीक्षा के समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें

आप जिस भी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, उस परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को जरूर सॉल्व करें। हर एक टॉपिक के शॉर्ट्स नोट्स बनाएं, जिससे रिवीजन करते समय आपको आसानी हो। मॉक टेस्ट दीजिए और अपनी गलतियों को पहचानकर उन्हें सुधारें। खुद पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्य से अपना फोकस हटने मत दीजिए।

 

  • admin

    Related Posts

    झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

    रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

    MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

     भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI