हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले शूटिंग कोच की न्यायालय परिसर में पिटाई, वकील मोहसिन की करतूतों से खफा थे

 इंदौर
निशानेबाजी सिखाने के लिए बहाने से हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे दुष्कर्म और उन्हें ब्लैकमेल करने आरोपित इंदौर के शूटिंग कोच मोहसिन को  जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा। अधिवक्ता मोहसिन की करतूतों से खफा थे।

पुलिस ने जैसे-तैसे उसे गुस्साए अधिवक्ताओं से बचाया। अलबत्ता, पुलिस को पहले से आशंका थी कि आरोपित मोहसिन पर हमला हो सकता है, इसीलिए पुलिस उसे पानी सप्लाई करने वाला बनाकर कोर्ट परिसर में दूर से घेरा बनाकर लाई थी।

उसके हाथ में मिनरल वाटर की कैन भी थी, लेकिन वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे पहचान लिया और घेर लिया फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पीटने वाले अधिवक्ताओं की संख्या के आगे पुलिस कुछ देर के लिए पीछे हटने पर मजबूर हो गई, लेकिन फिर किसी तरह उसको बमुश्किल बचाकर ले जा सकी।

बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि शूटिंग एकेडमी वाले मोहसिन ने कई हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म किया। उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिनके माध्यम से वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था।

अब तक उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। पीड़िताओं के अनुसार, मोहसिन इस्लाम धर्म ग्रहण करने का भी दबाव बनाया करता था। सुनियोजित ढंग से हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म के उसके दुकृत्यों को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की शहडोल सिंचाई काम्प्लेक्स की घोषणा

2300 करोड़ रुपए की योजना से 50 हजार हैक्टेयर सिंचाई का बढ़ेगा रकबा और लाभान्वित होंगे 122 गांव जैतपुर बनेगी नगर पंचायत शहडोल को गीता भवन, मेडिकल कॉलेज में सीट…

एमपी ट्रांसको के 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में 200 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ करते हुए अपने 220 केवी सबस्टेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल