यूपी पुलिस की नई भर्ती जल्द ! दरोगा, कांस्टेबल के लिए आने वाला है नोटिफिकेशन, देखें ताजा अपडेट

लखनऊ
यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर लाखों अभ्यर्थियों के लिए गुडन्यूज है। उत्तर प्रदेश पुलिस में अगले हफ्ते 23763 पदों पर नई भर्तियां निकलने वाली हैं। इन भर्तियों में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल दोनों के पद शामिल होंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, वो अब इन भर्तियों के फॉर्म जल्द ही भर सकेंगे। नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर पदों पर उम्मीदवारों को एज लिमिट में 3 साल की छूट दी जाएगी। आयुसीमा की यह रियायत केवल इस बार ही मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जून के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकते हैं। इससे पहले भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल के 19000+, सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय को अधियाचन भेजा जा चुका है। इनमें पीएससी सिपाही, पीएससी महिला वाहिनी, सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएससी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल में सिपाही, घुड़सवार, जेल वार्डर समेत अन्य पद शामिल हैं। UPPRPB ने 'एक्स' पर इसे लेकर जानकारी भी शेयर की थी।

योग्यता

पिछली भर्तियों के आधार पर योग्यता बताएं तो उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की एज लिमिट न्यूनतम 21 वर्ष होनी जरूरी है। वहीं कांस्टेबल के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी होनी चाहिए और महिला अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए। एज लिमिट, हाइट में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

यूपी पुलिस चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को DV/PST और फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट तैयार होगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

कांस्टेबल के 19000 से अधिक पदों पर नई भर्तियां आएंगी। इससे पहले 60244 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकली थी, जिसके लिए 2023 में पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। जो अभ्यर्थी पिछली भर्ती में सेलेक्ट होने से चूक गए थे, वो इस भर्ती में पुलिस में सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के लिए आप अभी से तैयारी में जुट सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए नवभारतटाइम्स.कॉम के एजुकेशन पेज से जुड़े रहें।

 

admin

Related Posts

एम्स में जूनियर रेजिडेंट पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के मिल सकता है नौकरी का मौका

रायपुर  देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान (एम्स), में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ऑल…

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान