सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों भी आ गए, उन्होंने बाइक किराए से ले ली, राजा की हत्या कर दी

इंदौर
शिलांग में गुम हुए इंदौर के कपल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी का अपने यहां काम करने वाले 5 साल छोटे राज कुशवाह के साथ अफेयर था। उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इसम मामले में चार लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोनम ने हत्या की साजिश रची थी। सोनम का प्लाईवुड का व्‍यवसाय है, उसके यहां राज कुशवाह बिलिंग का काम करता है। सोनम को उससे प्रेम हो गया था। सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई, उसने राज के साथ मिलकर साजिश रची। राज ने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और प्लान के अनुसार गुवाहाटी भेजा। सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों भी आ गए। उन्होंने बाइक किराए से ले ली। सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई और राजा की हत्या कर दी।
 
नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम
सोनम पिछले एक सप्ताह से रात में सफर करके खुद को बचा रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर की बस में जा रही थी। गोरखपुर से वह नेपाल भागना चाहती थी। सोनम रघुवंशी घर से गहने लेकर गई थी, उसने 9 लाख रुपये कैश भी निकाले थे।

इंदौर पुलिस ने दी यह जानकारी
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मेघालय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक राज कुशवाह है, जो नंदबाग का रहने वाला है। दूसरा विशाल चौहान और तीसरा आकाश राजपूत है। एक फरार आरोपी आनंद को बीना से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय की सोहरा थाना पुलिस इस मालमे की जांच कर रही है। सोनम को गाजीपुर में बरामद किया गया है, मेघालय पुलिस वहां पहुंच रही है।

admin

Related Posts

महिलाएं बन रहीं संपत्ति की मालकिन, नए वित्तीय वर्ष में 17 हजार रजिस्ट्रियों का बड़ा आंकड़ा पार

भोपाल  मौजूदा वित्तवर्ष में हुई रजिस्ट्री में आधी आबादी की संपत्ति की हिस्सेदारी 65 फीसदी तक हो गई है। हर साल 7 फीसदी की दर से ये बढ़ोतरी हो रही…

Township Development को लेकर MP सरकार सख्त, अनियमितताओं पर लगेगी लगाम

भोपाल  मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं। अब मास्टर प्लान में लैंड यूज परिवर्तन करवाकर छोटे क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान