बहनों को रक्षाबंधन पर बढ़कर मिलेगी लाड़ली बहना योजना की राशि

जबलपुर

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनायोजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाकर दी जाएगी। पांच साल में यह राशि तीन हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। वह शनिवार को जबलपुर के कुंडम के समीप ग्राम छपरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने 18 करोड़ 41 लाख रुपये से बने सांदीपनि विद्यालय भवन और 12 करोड़ 63 लाख से निर्मित शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यथावत रहेंगी।

वर्तमान में लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की मंशा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बने। इसी संकल्प के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है।

1400 करोड़ रुपये से आकार लेगा गोमुख जलाशय
गोमुख जलाशय लोकार्पण समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर और मंडला जिले के किसानों के लिए 1400 करोड़ रुपए की लागत से गोमुख जलाशय बनाया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि गोमुख जलाशय से 25 हजार हेक्टेयर के क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसमें जबलपुर जिले के 14 हजार 900 हेक्टेयर और मंडला जिले के 10 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल हैं।

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन