इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर लोग, 2 हजार सैनिक तैनात, ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें

लॉस एंजिल्स
अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप से सत्ता संभाली है आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता ही रहता है। अब अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बीते दो दिन से इमिग्रेशन रेड का विरोध हो रहा है और बीते दो दिनों से अलग-अलग जगहों पर हिंसा भड़क चुकी है। जिसमें पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया है। इस स्थिति को संभालने के लिए अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती किए जाने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद प्रदर्शन हिंसक होने की आशंका है।
 
प्रदर्शन को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग ने क्या कहा?
मीडिया की खबर के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में इन प्रदर्शनों की शुरुआत शुक्रवार को तब हुई, जब कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे "बड़े पैमाने पर अराजकता" और "सैन्य कार्रवाइयों" का नाम दिया है। रक्षा विभाग ने नेशनल गार्ड को संघीय कानून प्रवर्तन की मदद के लिए सक्रिय करना शुरू कर दिया है। रक्षा सचिव पीट हेग्सेथ ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रदर्शनों को "हिंसक भीड़ का हमला" बताया। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन "अवैध अपराधियों" को हटाने में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
 
कैलिफोर्निया के गवर्नर ने दी ट्रंप प्रशासन को चेतावनी
व्हाइट हाउस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप,कैलिफोर्निया में अराजकता को दूर करने के लिए नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजकम ने इस पर आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि 'रिपब्लिकन राष्ट्रपति का यह कदम जानबूझकर भड़काऊ है और इससे केवल तनाव बढ़ेगा।' उन्होंने कहा, 'यह गलत मिशन है और इससे जनता का भरोसा खत्म हो जाएगा। स्थानीय अधिकारी किसी भी समय कानून प्रवर्तन सहायता देने में सक्षम हैं।'

इमिग्रेशन पॉलिसी पर हो रहा हंगामा
बता दें कि इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने कई अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया। जिससे दंगे भड़के और दंगे के दौरान कुछ वाहनों में आगजनी की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिनसे पुलिस सख्ती से निपटी। दरअसल, इस सप्ताह लॉस एंजेलिस से करीब 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रंप प्रशासन में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्ती की जा रही है और बड़ी संख्या में इलीगल इमीग्रेंट को पकड़कर उन्हें निर्वासित कर दिया गया है। विभाग के प्रमुख ने बताया कि उनकी एजेंसी हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रही है।

admin

Related Posts

मोदी सरकार के मेगा फैसले: देश को मिली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, किसानों की MSP में 50% बढ़ोतरी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी फैसलों को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी…

खेती से बढ़ेगी कमाई: मोदी सरकार ने खरीफ फसलों की MSP में किया इजाफा, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली  केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) हेतु 2.60 लाख करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है, जिसका मकसद किसानों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर