बकरीद पर LoC पहुंच आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ उगला जहर

नई दिल्ली

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को शनिवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के अग्रिम चौकियों पर देखा गया। मुनीर ने वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात की। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, उसने ईद-उल-अजहा के मौके पर जवानों के साथ समय बिताया और उनका मनोबल बढ़ाया। जनरल मुनीर ने इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों की हौसला अफजाई की कोशिश की।

हालांकि बकरीद जैसे पाक मोके पर भी जनरल मुनीर भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आया। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान ने हालिया संघर्ष में भारत को करारा जवाब दिया है और अपने जवानों की शहादत का पूरा बदला लिया है। उसने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के हमलों के जवाब में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

जनरल मुनीर ने इस दौरान एक बार फिर पाकिस्तान का कश्मीर वाला पुराना राग दोहराया और कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन जारी रखेगा। उन्सने इसे पाकिस्तान की मूल नीति बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर मुद्दे को संवेदनशीलता से लेने की अपील की।

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी सैन्य कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत के पलटवार से बेदम हो गया। वह अपने एयरबेस तक को भी भारतीय हमले से बचा नहीं पाया। दोनों देशों के बीच चार दिन तक सीमित युद्ध जैसी स्थिति बनी रही। आखिरकार 10 मई को दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

भारत ने बार-बार दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे। भारत सरकार का स्पष्ट रुख है कि इन क्षेत्रों पर कोई बाहरी दावा अस्वीकार्य है और कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है।

 

  • admin

    Related Posts

    उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) महाविद्यालय का निरीक्षण किया

    पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ…

    अमित शाह का दावा: विकसित भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा देश

    जम्मू  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी