बेंगलुरु में मरीज ने पांच लोगों को दिया नया जीवन

बेंगलुरु

बेंगलुरु में एक ऐसे मरीज के अंगों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजकर पांच लोगों को नया जीवन दिया गया। इस मरीज को शुक्रवार को चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा एक गुर्दे और एक कॉर्निया को हवाई मार्ग से बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचाया गया। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में समन्वित अभियान का विवरण और अंगों को हवाई मार्ग से ले जाए जाने की तस्वीरें साझा कीं।

वायुसेना ने किया पोस्ट
भारतीय वायुसेना की इस पोस्ट में कहा गया कि वायु सेना ने ‘कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स बेंगलुरु’ (सीएचएएफबी) के जरिए जीवनरक्षक प्रतिरोपण को संभव बनाने और विभिन्न स्थानों पर अंगों को पहुंचाने में मदद की। इसमें कहा गया कि शुक्रवार को ब्रेन डेड घोषित किया गया मरीज पांच लोगों को नया जीवन दे गया। भारतीय वायुसेना के अनुसार, एक गुर्दे और एक कॉर्निया को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भेजा गया। दूसरे गुर्दे, कॉर्निया, त्वचा के प्रतिरोपण की प्रक्रिया बेंगलुरु के विक्टोरिया हॉस्पिटल की मेडिकल टीम के सहयोग से सीएचएएफबी में की गई।

असाधारण प्रतिबद्धता
इस पोस्ट में आगे कहा गया है कि ‘ग्लेनईगल्स बीजीएस अस्पताल’ में लिवर का सफलतापूर्वक प्रतिरोपण किया गया। भारतीय वायुसेना ने पोस्ट में कहाकि यह अभियान ‘जीवनसार्थकथे कर्नाटक’ के साथ मिलकर किया गया। यह सशस्त्र सेना चिकित्सा समुदाय की असाधारण प्रतिबद्धता और चिकित्सकीय क्षेत्र में विशेषज्ञता को दर्शाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) महाविद्यालय का निरीक्षण किया

    पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ…

    अमित शाह का दावा: विकसित भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा देश

    जम्मू  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी