इंग्लैंड में विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का शानदार फॉर्म जारी, कटेगा पंत का पत्ता!

नई दिल्ली
 भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से इंग्लैंड के हेडिंग्ले कार्नेगी में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद खास होने वाली दरअसल टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, ऐसे में युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका मिला है। शुभमन गिला टीम इंडिया ने कप्तान बनाए गए हैं। वहीं ऋषभ पंत टीम इंडिया ने उपकप्तान हैं। इसी बीच एक खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड दौरे पर गए ध्रुव जुरेल हैं।

इंग्लैंड में कटेगा पंत का पत्ता!
टीम इंडिया के नए उपकप्तान ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से खास फॉर्म में नहीं हैं। पंत ने आईपीएल के दौरान भी बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। हालांकि अपने आखिरी लीग मुकाबले में पंत ने शतक जरूर जड़ा था, लेकिन यह शतक कोई खास मायने नहीं रखता। इंग्लैंड का दौरा ऋषभ पंत के लिए कड़ी चुनौतियां लेकर आएगा।

यह तो जाहिर सी बात है कि पंत टीम इंडिया के उपकप्तान ऐसे में शुरुआती टेस्ट मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखना टीम सेलेक्शन में सवाल खड़े कर देगा, लेकिन पंत अगर शुरुआती टेस्ट मुकाबलों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाते हैं तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है और ध्रुव जुरेल उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

शानदार फॉर्म में जुरेल

जुरेल टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं और वह अभी इंग्लैंड में अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल रहे हैं। जहां उन्होंने तीन पारियों में तीन 50+ का स्कोर बनाया है। उनके नाम 199 रन हो गए हैं। इससे यह तो साफ है कि जुरेल शानदार फॉर्म में हैं और टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को काफी अच्छे से संभाल सकते हैं। पंत अगर पहले दो टेस्ट मैचों में अच्छे रन नहीं बनाते हैं को टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर, ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं।

जुरेल के बल्ले से बरस रहे हैं रन

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का शानदार फॉर्म जारी रहा और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। ये दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट मैच में ये ध्रुव जुरेल का लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भी अर्धशतक लगाया था और अब दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी यही कमाल किया।
ध्रुव जुरेल ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 87 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली और चौथे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर 121 रन की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की। ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने जिस तरह से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अब तक बैटिंग की है उसके दम पर उन्होंने प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

ध्रुव जुरेल ने दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 94 रन की शानदार पारी खेली थी और अपने शतक से सिर्फ 6 रन से चूक गए थे। इसके बाद पहले मैच की दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। पहला मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। ध्रुव जुरेल का ये फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच सीरीज के दौरान काफी काम आएगा। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वो इसका लाभ उठा सकते हैं क्योंकि वो इंग्लैंड के कंडीशन में काफी हद तक खुल को ढाल चुके हैं।
केएल राहुल ने बनाए 116 रन

वहीं दूसरे मैच की पहली पारी की बात करें तो इसमें केएल राहुल ने भारत के लिए शानदार 116 रन की पारी खेली जबकि यशस्वी जायसवाल ने 17 तो वहीं अभिमन्यु ईश्वरन ने 11 रन की पारी खेली। इसके अलावा भारत के लिए करुण नायर ने 40 रन बनाए। करुण नायर ने पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए दोहरा शतक लगाया था।

Dhruv Jurel ने लगाई स्पेशल हैट्रिक

आपको बता दें कि ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने 30 मई को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में भी यह कमाल किया था। तब उन्होंने दोनों पारियों में रन बनाए थे। पहली पारी में उनके बल्ले से 94 रन निकले थे। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक (53 गेंदों में 53 रन) लगाया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी उनका यही प्रदर्शन जारी है। दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों को परेशान किया और 87 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 7 चौके भी लगाए।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा