हिनौती गौधाम के निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हिनौती गौधाम के सुचारू संचालन तथा निर्माणाधीन सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा से पूर्व कार्यों को इस स्थिति तक ले आएं जिससे वर्षाकाल में कार्य प्रभावित न हो। सर्किट हाउस रीवा में समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम के लिए लालगांव से पहुंच मार्ग के दोनों तरफ सघन वृक्षारोपण कराएं तथा पहुंच मार्ग को दुरूस्त करने का कार्य करें। उन्होंने गौधाम में वर्षाकाल में वृक्षारोपण किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उप मुख्यमंत्री ने गौधाम में गौ सेवकों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति कर गौधाम के व्यवस्थित संचालन के लिए भी निर्देशित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जन सहयोग से प्रारंभ की गई यह गौशाला अब गौधाम का रूप ले रही है। सभी के सहयोग से और शासन से प्राप्त राशि से मास्टर प्लान के अनुसार गौधाम में गौवंश के लिए शेड, सड़क, पानी के हौज, भूसा शेड आदि के कार्य प्रगतिरत हैं। प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस भी निर्माणाधीन है। सभी कार्य नियत समय पर पूरे हो जाए और यह गौधाम प्रदेश का विशिष्टतम गौधाम बने। विधायक मनगवां इंजीनियर श्री नरेन्द्र प्रजापति, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    डायल-112 की तत्परता से कटनी में पलटी बस के घायलों को शीघ्र उपचार मिला

    कटनी के डायल-112हीरोज: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, घायलों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल कटनी कटनी जिले के थाना कुठला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

    नौसेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय परिवार की भावभीनी विदाई

    पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा नौसेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृतिचिन्‍ह भेंट किए भोपाल पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह मार्चमें सेवानिवृत्‍तनौकर्मचारियों कोपुलिस महानिदेशक कैलाश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित