अजमेर में बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक हुई अदा

अजमेर

अजमेर शहर के केसरगंज स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह में पहुंचना शुरू हो गया था और हजारों की संख्या में लोगों ने सामूहिक नमाज में हिस्सा लिया। नमाज के दौरान देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा परंपरागत रूप से कुर्बानी दी जाती है, जो त्याग और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए और कुर्बानी की रस्में निभाईं।

पर्व के मद्देनज़र ईदगाह और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। मौके पर एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़, सीओ ओमप्रकाश सहित अनेक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अजमेर दरगाह के प्रमुख उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने केंद्र सरकार द्वारा माइनॉरिटी प्रॉपर्टी के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल की सराहना की। उन्होंने इसे पारदर्शिता और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। चिश्ती ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे अपनी संपत्तियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें संरक्षण मिल सके।

प्रधानमंत्री की योजनाओं की प्रशंसा
चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि 11 वर्षों में उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। उन्होंने चिनाब ब्रिज के निर्माण को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह अंग्रेजों का सपना था, जिसे अब मोदी सरकार ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर अब सही मायनों में भारत से जुड़ गया है और रेलवे की शुरुआत से पर्यटन एवं स्थानीय विकास को गति मिलेगी। चिश्ती ने कहा कि किसी की व्यक्तिगत राय से फर्क नहीं पड़ता और जो भी मामले सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं, उन पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने देश में शांति, एकता और समृद्धि की कामना की।

  • admin

    Related Posts

    सेहत के लिए फायदेमंद होगा ऊंटनी के दूध का पनीर, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

    बीकानेर रेगिस्तान की पहचान माने जाने वाले ऊंट अब केवल परिवहन या दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे. बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के…

    बॉर्डर सुरक्षा पर अमित शाह का सख्त संदेश, BSF से कहा- 50KM दायरे की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी

    बीकानेर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत में कहा कि बीएसएफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे