अरी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

सिवनी
अरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सिवनी-कटंगी (बालाघाट) मार्ग पर स्थित खमरिया गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी और सब्जी से भरे एक ऑटो वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
सड़क पर बिखरे पड़े थे शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी से भरा ऑटो सिवनी से कटंगी की ओर जा रहा था। स्कूटी पर सवार तीन युवक अरी से सिवनी की दिशा में तेज रफ्तार से जा रहे थे। खमरिया गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 35 वर्षीय अविनाश पुत्र सत्यनारायण भलावी निवासी नयेगांव, 26 वर्षीय अरविंद पुत्र सियानंद भालेकर और 23 वर्षीय रोहित पुत्र शिवचरण कुमरे दोनों निवासी रैयतवाड़ी गांव के रूप में हुई है। तीनों युवक मित्र थे। हादसे की खबर लगते ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार
अरी थाना प्रभारी आशीष खोब्रागढ़े ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ऑटो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और स्कूटी को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक दृष्टि में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

    भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

    संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

    भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम