अंपायर से लड़ बैठे यशस्वी, पायर के आउट देने के बाद भी नहीं लौटे पवेलियन, बीच मैदान पर काटा बवाल

नई दिल्ली
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इससे पहले इंडिया-ए वहां पर अभ्यास मैच खेल रही है। दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच आज से शुरू हुआ है और इस मैच के पहले ही दिन बवाल हो गया। इंडिया -ए और इंग्लैंड लायंस के बीच ये मैच नॉर्थैम्पटनशर में खेला जा रहा है। पहले दिन टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंपायर से बहस की और उनके आउट देने के बाद भी वह मैदान से नहीं गए

यशस्वी टीम इंडिया की सीनियर टीम के अहम बल्लेबाज हैं। वह सीनियर टीम के लिए भी ओपनिंग करते हैं। इस मैच में यशस्वी, केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे। लेकिन इस मैच में यशस्वी ने ऐसा कुछ कर दिया कि सभी हैरान रह गए।
 
अंपायर से लड़ बैठे यशस्वी
यशस्वी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक इनस्विंग गेंद ने यशस्वी को परेशान कर दिया। गेंद सीधा उनके पैड पर लगी। इंग्लैंय लायंस की टीम ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी। यशस्वी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ और वह अपनी जगह पर खड़े होकर अंपायर को घूरते रहे। कुछ देर तक वह ऐसे ही खड़े रहे फिर गुस्से में पीछे मुड़कर पवेलियन चले गए। यशस्वी ने 26 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके मारे और 17 रन बनाए। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर 28 रन जोड़े। यशस्वी ने पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस मैच में पहली पारी में 24 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में 64 रनों की पारी खेली थी। ये मैच ड्रॉ रहा था।

टीम इंडिया पहुंची इंग्लैंड
इस बीच नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया पर काफी दबाव है। टीम के दो अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा इस दौरे पर टीम के साथ नहीं हैं। दोनों ही टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं। इंग्लैंड का दौरा वैसे भी काफी मुश्किल रहता है ऐसे में इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिन पर टीम का दारोमदार है। ये टीम इंडिया के नए युग की शुरुआत है।

  • admin

    Related Posts

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

     नई दिल्ली 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है. सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के…

    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    वेलिंग्टन न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20 में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?